फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS World Cup Final: एक कमरे के घर से विश्व के मैदान तक रोहित शर्मा का सफर, जानें हिटमैन की नेट वर्थ

Sun, 19 Nov 2023 11:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
ind vs aus wc 2023 final Team India Captain Rohit Sharma Net Worth Income House Car Collection And Lifestyle
Rohit Sharma - फोटो : Amar Ujala

World Cup 2023 Final Rohit Sharma Net Worth : विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। इस विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा पूरे फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने 4 चौके और 4 छक्के जड़कर कमाल कर दिया। साथ ही विश्व कप में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।



भले ही रोहित शर्मा आज बुलंदियों पर हैं, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद जब उन्हें कप्तानी मिली तो उनके कंधों पर जिम्मेदारियों के साथ ही चुनौतियां भी थीं। टीम के इस स्टार बल्लेबाज ने कड़ी मेहनत के दम पर खुद के और परिवार के लिए एक आलीशान जिंदगी भी बनाई। कभी रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ एक छोटे से कमरे में रहा करते हैं, लेकिन आज उनके पास आलीशान बंगला, कई लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति है। आइए जानते हैं रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल के बारे में।

ind vs aus wc 2023 final Team India Captain Rohit Sharma Net Worth Income House Car Collection And Lifestyle
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

रोहित शर्मा का आलीशान घर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास मुंबई में शानदार अपार्टमेंट है। उनके 4 बीएचके अपार्टमेंट की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। इसके पहले रोहित का लोनावला में 5.25 करोड़ का एक शानदार घर था।

ind vs aus wc 2023 final Team India Captain Rohit Sharma Net Worth Income House Car Collection And Lifestyle
Lamborghini Lanzador - फोटो : Lamborghini

रोहित शर्मा का कार कलेक्शन

हिटमैन रोहित शर्मा के पास 6-7 करोड़ की लग्जरी कारें हैं। रोहित शर्मा के पास लेम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी, टोयोटा सुजुकी और हायाबुसा बाइक आदि गाड़ियों के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs aus wc 2023 final Team India Captain Rohit Sharma Net Worth Income House Car Collection And Lifestyle
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा की कमाई

रोहित शर्मा क्रिकेट, आईपीएल के अलावा ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई करते हैं। कई कंपनियों में निवेश के अलावा रियल स्टेट में निवेश किया है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। रोहित शर्मा महीने में 1.2 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।

विज्ञापन
ind vs aus wc 2023 final Team India Captain Rohit Sharma Net Worth Income House Car Collection And Lifestyle
रोहित शर्मा की नेट वर्थ - फोटो : Social Media

रोहित शर्मा की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा 214 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक हैं। पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की कमाई में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed