IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद में 19 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच हो रहा है। टीम इंडिया के हर खिलाड़ी का फाइनल तक पहुंचने में योगदान रहा, हालांकि मोहम्मद शमी इस बार के वर्ल्ड कप के स्टार बन गए। मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। केवल टीम के ही नहीं, बल्कि इस बार के वर्ल्ड कप के भी सबसे तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का नाम शामिल है।
IND vs AUS World Cup Final: मोहम्मद शमी ने कमाई में भी दिखाई स्पीड, जानें कितने अमीर हैं भारत के तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी का आलीशान घर
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अक्सर अपने फार्महाउस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शमी को फार्महाउस पर अधिकतर प्रैक्टिस करते देखा गया है। उनका अलीनगर में आलीशान बंगला है, जो हरे भरे पेड़ पौधों के बीच घिरा हुआ है। इस फार्म हाउस का नाम उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां के नाम पर 'हसीन' रखा है।
मोहम्मद शमी को हैं कारों का शौक
अन्य खिलाड़ियों की तरह ही मोहम्मद शमी को भी लग्जरी गाड़ियों का शौक है। शमी के पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास ऑडी से लेकर बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, जैगुआर एफ-टाइप स्पोर्ट्स कार और टोयोटा फॉर्च्यूनर तक हैं। शमी की जगुआर स्पोर्ट्स की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा शमी के कलेक्शन में कई बाइक्स भी हैं।
मोहम्मद शमी की कमाई
भारतीय टीम के गेंदबाज शमी क्रिकेट मैच के साथ ही आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं। शमी ने आईपीएल में अलग-अलग टीमों के साथ खेला है। गुजरात टाइटंस ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। शमी की सालाना कमाई 5 करोड़ रुपये हैं।
मोहम्मद शमी की नेट वर्थ
भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल मोहम्मद शमी ने 2013 में डेब्यू करने के बाद अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। गेंदबाजी से करियर की स्पीड बनाने वाले शमी ने नेटवर्थ में भी स्पीड ली। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में उनकी कुल संपत्ति 45 करोड़ रुपये आंकी गई थी। साथ ही शमी 12-15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक भी हैं।