{"_id":"67385072cb4cb09f1508d24d","slug":"world-children-s-day-2024-date-history-significance-theme-in-hindi-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Children’s Day 2024: फिर मनाया जाएगा बाल दिवस, जानिए 14 नवंबर से क्या है इस बार अलग","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Children’s Day 2024: फिर मनाया जाएगा बाल दिवस, जानिए 14 नवंबर से क्या है इस बार अलग
World Children’s Day 2024 :भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि नवंबर माह में एक नहीं बल्कि दो बार बाल दिवस मनाया जाता है। 14 नवंबर का बाल दिवस मनाया जा चुका है। ये दिन जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर बच्चों को समर्पित करते हुए मनाते हैं। हालांकि एक ही महीने में दो बार बाल दिवस मनाने की खास वजह है। इस दिन का इतिहास और उद्देश्य 14 नवंबर के बाल दिवस से अलग है। क्या वजह है कि नवंबर में दो बार बाल दिवस मनाया जाता है।
दरअसल, बच्चे भारत के हों या दूसरे देशों के वह समाज और राष्ट्र का भविष्य होते हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में भी बाल दिवस मनाया जाता है। दूसरा बाल दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा के साथ मनाने की शुरुआत की। 14 नवंबर के अलावा दूसरा बाल दिवस विश्व स्तर से मनाया जाता है। आइए जानते हैं विश्व बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है। इस दिन का इतिहास और महत्व जानिए।
2 of 5
विश्व बाल दिवस
- फोटो : freepik
विश्व बाल दिवस कब है?
प्रतिवर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं लेकिन एक दौर में भारत में भी 20 नवंबर ही बाल दिवस के लिए निर्धारित था।
3 of 5
विश्व बाल दिवस
- फोटो : freepik
कब हुई विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत?
विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत 1954 से हुई। पहली बार सार्वभौमिक बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया। उसके बाद से यह दिन बाल दिवस के लिए निर्धारित हो गया और प्रतिवर्ष इस दिन सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विश्व बाल दिवस
- फोटो : istock
20 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व बाल दिवस?
साल 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन अपनाया था। 20 नवंबर को ही बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ होती है। इसलिए इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया। कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। यूनिसेफ (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) भी बाल विकास और कल्याण की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
विश्व बाल दिवस
- फोटो : Freepik.com
विश्व बाल दिवस 2024 की थीम
प्रतिवर्ष यूनिसेफ विश्व बाल दिवस की थीम निर्धारित करता है। इस साल विश्व बाल दिवस 2024 की थीम "हर बच्चे के लिए ,हर अधिकार" (For Every Child, Every Right) है जो कि ये सुनिश्चित करने के लिए प्रयासों का आह्वान करता है कि सभी बच्चों को उनके मौलिक अधिकार प्राप्त हों। इसमें शिक्षा, भोजन, आवास, स्वच्छता और हानिकारक काम से सुरक्षा का अधिकार शामिल है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।