फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   latest study says regularly climbing stairs reduces your risk of dying from cardiovascular disease

अध्ययन: आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 03 Sep 2026 02:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

उम्र बढ़ने के साथ बिना सीढ़ियों वाले घर को सुरक्षित माना जाता है, लेकिन नई रिसर्च सीढ़ियां चढ़ने के कई स्वास्थ्य लाभ बताती है। नियमित सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग और समय से पहले मौत का खतरा घट सकता है। इससे पैरों की ताकत, संतुलन, हड्डियां और फिटनेस भी बेहतर रह सकती है।

विज्ञापन
latest study says regularly climbing stairs reduces your risk of dying from cardiovascular disease
बुजुर्गों की सेहत का कैसे रखें ख्याल? - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

90 के दशक में जन्मे ज्यादातर लोगों के माता-पिता अब बुजुर्ग होने की तरफ बढ़ रहे हैं। 60 की उम्र के बाद कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, ऐसे में उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बुजुर्ग होने के साथ शरीर का बैलेंस बिगड़ने और गिरने का खतरा भी बढ़ जाता है, इस डर से अक्सर लोग आराम करने को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। 70 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ज्यादातर बुजुर्ग वॉक करना-सीढ़ियां चढ़ना भी कम कर देते हैं। लेकिन क्या ज्यादा आराम शरीर के लिए हमेशा अच्छा होता है?

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के एक बड़े अध्ययन ने सीढ़ियां चढ़ने को लेकर हमारी पुरानी धारणा को एक नया नजरिया दिया है। शोध में पाया गया कि नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ने वालों में हृदय संबंधी बीमारियों से मौत का खतरा काफी कम देखा गया।  इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं को यह भी संकेत मिले हैं कि घर का डिजाइन हमारी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और सेहत को प्रभावित कर सकता है। यानी जिस घर में हम रहते हैं, उसकी बनावट सिर्फ हमारी सुविधा तय नहीं करती बल्कि यह भी तय कर सकती है कि हम रोज कितने सक्रिय और स्वस्थ रहते हैं?
विज्ञापन


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम अपने माता-पिता को रोजाना देखरेख में सीढ़िया चढ़ाते हैं, शारीरिक मेहनत करने में मदद करते हैं तो ये उन्हें लंबे समय तक फिट रहने और हृदय रोगों के कारण मौत के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

latest study says regularly climbing stairs reduces your risk of dying from cardiovascular disease
सीढ़ी चढ़ने की बनाएं आदत - फोटो : Amarujala.com/AI

रोजाना सीढ़ियां चढ़ने की आदत दे सकती है बड़े फायदे

इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया के हालिया शोध में 4.5 लाख से अधिक लोगों से जुड़े पांच अध्ययनों का विश्लेषण किया गया। इसमें नियमित सीढ़ियां चढ़ने वालों में हृदय संबंधी रोगों के कारण मौत का खतरा 39 प्रतिशत तक कम पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोज करीब 60 सीढ़ियां चढ़ना पर्याप्त लाभ दे सकता है।

सीढ़ियां चढ़ने के फायदे सिर्फ दिल की सेहत तक सीमित नहीं है। ये आदत पैरों की मांसपेशियों, शरीर के संतुलन, हड्डियों-जोड़ों को भी मजबूती देने में भी मदद करता है।  विशेषज्ञ कहते हैं, कम चलने-फिरने और सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियां न होने से पैरों की ताकत और सामान्य फिटनेस धीरे-धीरे कम होने लगती है, इसके लिए विशेषज्ञ अब 'बंगलो लेग्स' जैसे शब्द का इस्तेमाल करने कर रहे हैं। 

दरअसल, सीढ़ियां चढ़ने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के पक्ष में अब इतने प्रमाण सामने आ चुके हैं कि कुछ विशेषज्ञ यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या बुजुर्गों की अच्छी सेहत के लिए रोजाना इसे अनिवार्य कर देना चाहिए?

साल 2024 में जर्नल ऑफ अर्बन डिजाइन में प्रकाशित रिपोर्ट में न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि सीढ़ियों का इस्तेमाल उम्र बढ़ने के दौरान शरीर का वजन स्वस्थ बनाए रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और शरीर की ऑक्सीजन के बेहतर इस्तेमाल करने वाली क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

latest study says regularly climbing stairs reduces your risk of dying from cardiovascular disease
सीढ़ी चढ़ने से होने वाले फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

घरों की बनावट का सेहत पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सवाल उठाते हैं, आरामतलब जिंदगी के चक्कर में जिस तरह से हम अपने घरों से हर छोटी-बड़ी मेहनत वाली चीजों को हटा रहे हैं, कहीं इसके कुछ अनपेक्षित नुकसान तो नहीं हैं? इनमें से एक संभावित नुकसान 'बंगलो लेग्स', यानी धीरे-धीरे पैरों की मांसपेशियों की ताकत कम होने का हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ ये बड़ा खतरा माना जा सकता है।

आप किस तरह के घर में रहते हैं, इसका असर इस बात पर भी पड़ता है कि उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर कितना सक्रिय रहता है?


अध्ययन में क्या पता चला?

जापान में शोधकर्ताओं ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 7,000 लोगों की तीन साल तक स्वास्थ्य पर निगरानी नजर रखी। ये लोग तीन तरह के घरों में रहते थे-
 

  • कुछ एक मंजिला घरों में
  • कुछ ऐसे घरों में जहां लिफ्ट से पहुंचना होता था
  • और कुछ ऐसे घरों में जहां सिर्फ सीढ़ियां थीं।


इस अध्ययन में पाया गया कि जिन बुजुर्गों के घरों में सिर्फ सीढ़ियां थीं, उनमें उम्र से जुड़ी शारीरिक क्षमता में गिरावट सबसे कम देखने को मिली। सीढ़ियां चढ़ना शरीर के लिए अच्छा है, शायद बात नई नहीं लगती। लेकिन वैज्ञानिकों को पहले यह अंदाजा नहीं था कि इसका फायदा इतना बड़ा हो सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया में एक अन्य अध्ययन का नेतृत्व करने वाले क्लिनिकल प्रोफेसर ऑफ कार्डियक मेडिसिन डॉक्टर वासिलियोस वासिलियू कहते हैं टीम ने 4.5 लाख लोगों से जुड़े पांच अध्ययनों के नतीजों की भी समीक्षा की। इसमें 35 से 84 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे। शोध में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ते थे, उनमें हृदय से जुड़ी समस्याओं के कारण मौत का खतरा 39 प्रतिशत कम था। इससे किसी भी कारण से मौत का खतरा 24 प्रतिशत कम पाया गया।

ये एक आदत हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकता है। 

प्रोफेसर वासिलियू के मुताबिक, सीढ़ियां चढ़ने के फायदे का सबसे बड़ा हिस्सा रोजाना करीब छह फ्लाइट यानी लगभग 60 सीढ़ियां चढ़ने से मिल सकता है। हालांकि उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति रोज सिर्फ एक या दो फ्लाइट सीढ़ियां ही चढ़ता है, तब भी यह बिल्कुल कुछ न करने से कहीं बेहतर है।

latest study says regularly climbing stairs reduces your risk of dying from cardiovascular disease
लंबी उम्र और अच्छी फिटनेस का राज - फोटो : Freepik.com

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सीढ़ियां चढ़ना विगोरस एक्टिविटी यानी तेज और ज्यादा मेहनत वाला शारीरिक व्यायाम माना जाता है, इससे दिल की धड़कन तेजी से बढ़ती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि वयस्कों को हर सप्ताह कम से कम 150 से 300 मिनट मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि या 75 से 150 मिनट तेज शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।

प्रोफेसर वासिलियू के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ने से पैरों और सांस लेने में मदद करने वाली मांसपेशियों की कसरत होती है। समय के साथ इससे हृदय और फेफड़ों से जुड़ी फिटनेस बेहतर हो सकती है।
 

  • लंदन की फिजियोथेरेपिस्ट हेलन ओ'लेरी बताती हैं कि सीढ़ियां चढ़ते समय शरीर को सामान्य चलने की तुलना में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसमें आपको अपने पूरे शरीर का वजन ऊपर की ओर उठाना पड़ता है। इस दौरान शरीर को एक पैर पर संतुलित रखना होता है, वजन को एक तरफ से दूसरी तरफ ले जाना पड़ता है और फिर दूसरे पैर पर उतरते समय शरीर को नियंत्रित करना पड़ता है। सीढ़ियां चढ़ने में सिर्फ मांसपेशियों की ताकत ही नहीं, बल्कि संतुलन भी बेहद जरूरी होता है।

 

  • न्यूफील्ड हेल्थ, पोर्ट्समाउथ में जोड़ों-हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर गुरदीप दुलाय बताते हैं कि सीढ़ियां चढ़ने से पूरे शरीर पर दबाव पड़ता है। यह हड्डियों और जोड़ों की ताकत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ यह खास तौर पर महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि शरीर की अच्छी गतिशीलता रोजमर्रा के काम करने में मदद करती है।

 


विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत के लिए घर के बुजुर्गों को सहायता देकर सीढ़ियां चढ़ने में मदद करें, ये उनकी सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे आसान और बेहतर कदम हो सकता है।




--------------
स्रोत:
Climb stairs to live longer


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed