फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड में अगर हो गई विटामिन सी की कमी तो बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

Tue, 07 Jan 2020 10:16 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Jan 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Vitamin C Benefits, Sources, Supplements and dosage
vitamin c

विटामिन सी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इससे रक्त वाहिकाएं मजबूत बनती हैं और शरीर को पोषण मिलता है। विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूूत होती है। यह शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। लेकिन अक्सर देखा गया है कि सर्दियों में लोग विटामिन सी पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो गई तो आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन सी की कमी से आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।  आप भूख न लगने और वजन कम होने की समस्या से भी ग्रसित हो सकते हैं। आपको कमजोरी, पैरों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। 

Vitamin C Benefits, Sources, Supplements and dosage
vitamin d - फोटो : social media

विटामिन-सी एक बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट है जो कैंसर और अन्य बीमारियां पैदा करने वाली फ्री रेडिकल्स से बचाता है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो गई तो आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी होे का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसके अलावा, विटामिन सी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और हार्ट की समस्याओं से बचाने में कारगर होते हैं।

Vitamin C Benefits, Sources, Supplements and dosage
vitamin D

विटामिन सी की कमी से आपको अस्थमा हो सकता है। दरअसल,  विटामिन सी शरीर में अस्थमा के लिए जिम्मेदार हिस्टामाइन के उत्पादन को कम करता है और अस्थमा एवं सांस संबंधी समस्या के जोखिम को कम करता है। ऐसे में शरीर में विटामिन सी की कमी न होने दें। विटामिन सी की कमी से एलर्जी और तनाव की समस्या भी हो सकती है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin C Benefits, Sources, Supplements and dosage
आंवला

विटामिन-सी के लिए आंवला और संतरे का सेवन करें। चौलाई की सब्जी खाएं। शिमला मिर्च का सेवन भी शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा जरिया है। आप मुनक्का खाएं। मुनक्के में विटामिन सी की काफी अधिक मात्रा होती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed