फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virat Kohli Net Worth: पानी पर लाखों खर्च करते हैं विराट, जानिए किंग कोहली की आय और कुल संपत्ति

Sun, 19 Nov 2023 03:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 19 Nov 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Virat Kohli Net Worth 2023 Lifestyle Car Collection Luxury House Property
विराट कोहली की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

 

Virat Kohli Net Worth 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हो रहा है, जिसमें विराट कोहली भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली ने 2008 में भारत के लिए करियर की शुरुआत की। अपने करियर में उतार चढ़ाव के बाद कोहली ने क्रिकेट फील्ड पर 'किंग कोहली' का मुकाम बनाया। विराट कोहली की लाइफस्टाइल बेहद आलीशान है। विराट अनुष्का संग मुंबई में अपने सी साइट आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। वहीं महीने में लाखों रुपये का पानी पीते हैं। यह पानी विदेश से मंगवाया जाता है। विराट खेल के अलावा विज्ञापनों से मोटी कमाई करते हैं। विराट कोहली का खुद को रेस्तरां भी है। सालाना करोड़ों खर्च करने वाले विराट की कमाई भी सैकड़ों करोड़ की है। आइए जानते हैं क्रिकेटर विराट कोहली के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

IND vs AUS World Cup 2023 Final Virat Kohli Net Worth 2023 Lifestyle Car Collection Luxury House Property
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram

विराट कोहली का घर

विराट कोहली के भारत में कई शानदार प्रॉपर्टी हैं, जिसमें घर और अपार्टमेंट शामिल हैं। मुंबई के वर्ली इलाके में उनका एक विशाल अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गुरुग्राम में डीएलएफ फेज 1 एरिया में उनका घर है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये के आसपास है।

IND vs AUS World Cup 2023 Final Virat Kohli Net Worth 2023 Lifestyle Car Collection Luxury House Property
विराट कोहली की नेट वर्थ - फोटो : Youtube

कार कलेक्शन

विराट कोहली के पास लग्जरी और कीमती कार हैं। उन्हें ऑडी काफी पसंद हैं। ऑडी सीरीज की उनके पास 7 कार हैं, जिसमें से दो लगभग तीन करोड़ के आपसास और दो कार ढाई करोड़ की है। विराट के पास रेनॉल्ट डस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, रेंज रोवर, बेंटले काॅन्टिनेन्टल, फ्लाइंग स्पर जैसी बड़े ब्रांड की करोड़ों की कीमत वाली गाड़ियां  भी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Virat Kohli Net Worth 2023 Lifestyle Car Collection Luxury House Property
विराट कोहली की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की लाइफस्टाइल

विराट कोहली अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। विराट जिस कंपनी का पानी पीते हैं, उसकी कीमत 600 रुपये प्रति लीटर है। इसके साथ ही विराट अपने खानपान का काफी ध्यान रखते हैं। वह विजन फूड का सेवन करते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ ही कई तरह के वर्कआउट को फॉलो करते हैं। विराट के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी ब्रांड की घड़ियों का शानदार कलेक्शन हैं। उनके कलेक्शन में शामिल घड़ियों की कीमत करोड़ों में है, जिसमें सोना, डायमंड और नीलम लगा है।

विज्ञापन
IND vs AUS World Cup 2023 Final Virat Kohli Net Worth 2023 Lifestyle Car Collection Luxury House Property
विराट कोहली की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की कमाई

विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस के जरिए वह मोटी कमाई करते हैं। कोहली बीसीसीआई के अनुबंध खिलाड़ी और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली की सालाना कमाई 199 करोड़ (24 मिलियन डॉलर ) है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed