Vikas Divyakirti: देश के कई स्थानों पर बारिश ने कहर मचा रखा है। वहीं मानसून में लापरवाही और अव्यवस्था के चलते दिल्ली के राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद राव कोचिंग समेत दिल्ली और अन्य जगहों की कई कोचिंग पर ताला लग गया। इसमें कई बड़ी कोचिंग के नाम भी शामिल हैं, जिनकी क्लासेज बिल्डिंग की बेसमेंट में चलती हैं। प्रशासन द्वारा बंद की गईं इन कोचिंग में विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि आईएएस कोचिंग का भी नाम शामिल है।
Vikas Divyakirti: कोचिंग के अलावा कैसे और कितनी कमाई करते हैं विकास दिव्यकीर्ति? जानिए उनकी कुल संपत्ति
इस लेख में जानिए कि विकास दिव्यकीर्ति कौन हैं, जिनके इंटरव्यू, रील्स और शॉर्ट वीडियो वायरल होते रहते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति?
विकास दिव्यकीर्ति हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1973 में हुआ था। पिता हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। दिव्यकीर्ति ने खुद बीए, एमए, एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। भारतीय विद्या भवन से उन्होंने अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में पीजी भी किया।
विकास दिव्यकीर्ति का करियर
उनकी कोचिंग की वेबसाइट के मुताबिक, विकास दिव्यकीर्ति के करियर की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई, जहां वह असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करते थे। वहीं उन्होंने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी की और साल 1996 में पहले ही प्रयास में सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक साल गृह मंत्रालय में भी काम किया लेकिन बाद में पद से इस्तीफा देकर शिक्षण के क्षेत्र में वापस लौटे। 1999 में दृष्टि आईएएस नाम से एक कोचिंग की स्थापना की।
विकास दिव्यकीर्ति की कोचिंग
उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कराने के लिए एक इंस्टीट्यूट शुरू किया जो 1999 से अभ्यर्थियों को आईएएस-पीसीएस परीक्षा के लिए तैयार करता है। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। वह मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर काफी पसंद किए जाते हैं।
विकास दिव्यकीर्ति की कुल संपत्ति
कोचिंग के अलावा विकास दिव्यकीर्ति का यूट्यूब चैनल है, जिस पर लगभग 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी कोचिंग के यूट्यूब चैनल पर भी करोड़ों में फॉलोअर्स हैं। वह यूट्यूब से भी मोटी कमाई करते हैं। हालांकि कोचिंग उनकी कमाई का मुख्य जरिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास दिव्यकीर्ति के पास करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। सालाना वह दो करोड़ रुपये से अधिक कमा लेते हैं।