फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली की इन जगहों से कर सकते हैं खरीदारी, काफी मशहूर हैं ये बाजार

Wed, 14 Apr 2021 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Apr 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
these are the best shopping markets in Manali himachal pradesh
Manali Market - फोटो : istock

बात जब भी घूमने की होती है, तो लोग हिल स्टेशन का रुख करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस लिस्ट में हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां कई ऐसे हिल स्टेशन पर लोग घूमना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक जगह है मनाली, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनाली में कई अच्छे बाजार भी हैं, जहां से आप शॉपिंग कर सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको इन बाजारों के बारे में बताते हैं, जो शॉपिंग के लिए काफी मशहूर हैं।

these are the best shopping markets in Manali himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तिब्बती बाजार 

  • अगर आप मनाली गए हैं, तो आप तिब्बती बाजार से खरीदारी कर सकते हैं। यहां आपको हस्तशिल्प का सामान, जूते, सिल्वर ज्वेलरी और ऊनी कपड़ों समेत कई अन्य चीजें आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको तिब्बती कल्चर देखने को मिल जाएगा। यहां काफी शांत वातावरण भी रहता है।
these are the best shopping markets in Manali himachal pradesh
mall road manali - फोटो : istock

माल रोड

  • मनाली के माल रोड में शॉपिंग करने का अपना मजा है। मनाली आने वाले लोग यहां से खरीदारी जरूर करते हैं। यहां आपको बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, घर सजाने के लिए सामान आदि बहुत कुछ आसानी से मिल सकता है। अगर आप मनाली गए हैं, तो फिर यहां से खरीदारी कर सकते हैं, जो आपको अलग अनुभव देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are the best shopping markets in Manali himachal pradesh
old manali - फोटो : istock

ओल्ड मनाली बाजार

  • मनाली में सबसे ज्यादा मशहूर जो बाजार है वो है ओल्ड मनाली बाजार। यहां आपको लगभग हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां छोटी से लेकर कई बड़ी दुकानें हैं। जहां आपको कपड़े, ज्वेलरी आदि सामान मिल जाएगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के लिए इस बाजार में सामान मौजूद है।
विज्ञापन
these are the best shopping markets in Manali himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मनु बाजार

  • मनाली माल रोड पर स्थित मनु बाजार काफी छोटा जरूर है, लेकिन ये हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह खासतौर पर है। यहां, आपको किताबें, फुटवियर और कपड़े भी आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको मनाली की लोकल चीजें भी मिल जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed