फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर जाकर हो सकता है दिल खुश

Tue, 16 Feb 2021 08:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Best places to visit in Shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिस तरह जीवन में काम करना जरूरी है, ठीक उसी तरह काम के बीच आराम लेने के लिए घूमना-फिरना भी जरूरी है। कई लोग कुछ-कुछ महीनों के अंतराल में तो कुछ लोग साल में एक बार जरूर घूमने जाते हैं। लेकिन कई बार लोगों के मन में ये दुविधा होती है कि आखिर वो घूमने के लिए कहां जाए? वैसे तो ज्यादातर लोगों को पहाड़ और प्रकृति के नजारे देखना काफी पसंद होता है, लेकिन बावजूद इसके लोग जगह को लेकर काफी दिक्कत में होते हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं, और अब तक आपने जगह नहीं सोची है तो हम आपको शिमला के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जाकर यकीनन आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यहां के बारे में।

Best places to visit in Shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

द रिज, मॉल रोड

  • दरअसल, शिमला बस के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां आप पहुंचकर सबसे पहले 'द रिज' जा सकते हैं, जो कि शिमला के केंद्र में स्थित है। ये सड़क मॉल रोड के किनारे स्थित है। यहां से आपको बर्फ से ढकी पहाड़ियां, प्रकृति के अद्भुत नजारे आदि दिखेंगे। यहां मॉल रोड पर चर्च है और यहां कई दुकाने भी मौजूद हैं, जहां से आप अपने और अपने परिवार के लिए कई खास चीजें खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां कई अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे, बार रेस्तरां आदि मौजूद हैं। जहां आप अलग-अलग व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं।
Best places to visit in Shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जा सकते हैं कुफरी

  • शिमला से कुफरी की दूरी 17 किलोमीटर है। अगर आप शिमला गए हैं, तो यहां जाना तो आपका बनता है। यहां कई एडेंवचर मौजूद हैं। यहां जाकर आपको सबसे पहले एडेंवचर की पर्ची कटवानी होती है, जिसका एक व्यक्ति का खर्चा 1500 रुपये है। इसमें आपको घोड़ा लाने ले जाने के लिए, जीप की सवारी, जिप लाइन, सेबों के बागान आदि चीजें मिलती हैं। इसके अलावा आप ऊपर कुफरी पॉइंट पर याक पर बैठकर फोटो क्लिक करवा सकते हैं और साथ ही तीरंदाजी का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको बर्फबारी देखने को भी मिल सकती है। इसके अलावा कुफरी जाते समय आप रास्ते में ग्रीन वैली पर भी प्रकृति की अनोखी छटा देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best places to visit in Shimla
jakhu tample - फोटो : istock

जाखू मंदिर

  • जाखू मंदिर शिमला का बेहद प्रसिद्ध मंदिर है, जिसकी शिमला से दूरी दो किलोमीटर की है। ये जाखू मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है। यहां दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं। यहां हनुमान जी का मंदिर है, जहां उनकी काफी ऊंची प्रतिमा है। हनुमान जी की ये मूर्ति शिमला मॉल रोड से भी दिखती है, जो काफी आकर्षक है। यहां मंदिर जाते समय ध्यान देने वाली बात ये है कि यहां काफी संख्या में बंदर मौजूद है। इसलिए जब आप यहां जाएं तो अपने सामान की रक्षा खुद करें, और ध्यान रहे कि अगर आप चश्मा पहनते हैं तो उसे उतारकर ही जाएं।
विज्ञापन
Best places to visit in Shimla
toy train - फोटो : istock

कालका- शिमला टॉय ट्रेन और नारंकडा

  • आप कालका-शिमला रेल का भी आनंद ले सकते हैं। ये टॉय ट्रेन कालका, शिमला तक जाती है, जो कि समर हिल, सोलन जैसे कई पयर्टन स्थलों से होकर गुजरती है। इसके अलावा ये ट्रेन आपको कई पुलों और सुरंगों से होते हुए कई शानदार दृश्य दिखाती है। इसके अलावा आप नारंकड़ा भी जा सकते हैं, जो कि शिमला से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आप प्रकृति के अनोखे नजारों, बर्फबारी का आनंद और कई तरह के एडेंवचर कर सकते हैं। यहां काफी संख्या में हर साल पर्यटक पहुंचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed