फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो पुदुचेरी की इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Wed, 24 Feb 2021 12:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
You are planning to travel then you can visit these places of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम में से ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें घूमने का काफी शौक होता है। नई-नई जगहों पर जाना, उन जगहों के बारे में जानना, वहां के खाने का स्वाद लेना आदि काफी पसंद होता है। लोग घूमने पर काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार लोगों को घूमने वाली जगह कुछ खास पसंद नहीं आती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप पुदुचेरी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको कुदरत के नजारों के बीच कई शानदार जगह मिलेंग, जिन्हें देखकर आप काफी खुश होंगे। तो चलिए हम आपको पुदुचेरी की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपने अकेले, पार्टनर, दोस्तों या फिर अपने परिवार संग जा सकते हैं।

You are planning to travel then you can visit these places of Puducherry
Paradise Beach - फोटो : istock

पैराडाइज बीच

  • पुदुचेरी में कई ऐसे बीच हैं, जहां जाकर आपको आनंद मिल सकता है। इन्हीं में से एक बीच है पैराडाइज बीच। यहां का पानी क्रिस्टल की तरह बिल्कुल साफ दिखता है। यहां हर साल लोग दूर-दराज से पहुंचते हैं, और शानदार फोटोज खीचते हैं, वीडियो बनाते हैं और बीच का आनंद लेते हैं। यहां आप कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप फेरी राइड के जरिए आसपास की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।
You are planning to travel then you can visit these places of Puducherry
puducherry - फोटो : Pixabay

ऑरोविले शहर

  • आप कई शहरों में गए होंगे, जहां की खूबसूरती ने आपको अपना दीवाना बना दिया होगा। ठीक ऐसे ही पुदुचेरी के ऑरोविले शहर की खूबसूरती भी देखने लायक है। यहां मातृमंदिर है, जिसमें आपको वास्तु शिल्प द्वारा की गई कलाकारी देखने को मिल जाएंगी। ये विशाल मंदिर चार स्तंभों पर बना हुआ है। ये मंदिर महाकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी और माहेश्वरी के प्रतीक हैं। इसमें चारों तरफ 12 पंखुड़ियां हैं, जिसमें सुनहरे गोल्ड डिस्क बने हुए हैं। वहीं, जब इससे सूर्य की रोशनी परिवर्तित होकर अंदर तक पहुंचती है, तो व साधना करने वाले लोगों के लिए अद्भुत वातावरण पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
You are planning to travel then you can visit these places of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रॉक बीच

  • हम चाहते हैं कि हम समंदर किनारे जाए, जहां पर हम लहरों से बात कर सकें और शांति के कुछ पल बिता सके। तो ऐसे में आपको पुदुचेरी के रॉक बीच पर जाना चाहिए। यहां आप अपने कैमरे में कई खूबसूरत पलों को कैद कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको सनराइज यानी सूरज उगने और सनसेट यानी सूरज डूबने के नजारे को भी साफ देख सकते हैं। वहीं, बीच के आसपास कई होटल बने हैं, जहां आप रूक सकते हैं और वहां से भी अच्छे नजारों का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस बीच पर सिगरेट पीना और ड्रिंक करना अलावा नहीं है।
विज्ञापन
You are planning to travel then you can visit these places of Puducherry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

फ्रेंच टाउन

  • पुदुचेरी का ये फ्रेंच टाउन एक हेरिटेज एरिया है, जिसे लोग व्हाइट टाउन के नाम से भी जानते हैं। इसकी खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। यहां कई ऐसी इमारतें हैं, जो अलग-अलग रंगों से रंगी हुई हैं। यहां आपको शांति भी मिल सकती है, जहां आप बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं। हर साल यहां देश ही नहीं विदेश से भी लोग पहुंचते हैं। यहां शाम के समय तो अलग ही एहसास होता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है। इसलिए आप भी एक बार तो फ्रेंच टाउन जा ही सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed