फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की ये 5 जगह हैं बेहद ही खूबसूरत, विश्व धरोहर में होती है गिनती

Fri, 24 Apr 2020 07:56 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 24 Apr 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
world heritage places sites of india

पूरी दुनिया की अगर हम बात करें तो लगभग 1121 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। जिसमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक, 39 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। भारत में करीब 36 जगह ऐसी हैं, जिनको विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। परंतु जब भी हम विश्व धरोहर की बात करते हैं, हमारे दिमाग में ताजमहल, कुतुबमीनार या खजुराहो के मंदिर का ही ख्याल आता है। आज हम आपको भारत की पांच शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो विश्व धरोहर की लिस्ट में शुमार हैं।  

world heritage places sites of india
हम्पी
  • तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी शहर प्राचीन एंव अद्भुत मंदिरों के लिए मशहूर है। यहां पर ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थिति भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। 
world heritage places sites of india
भीमबेटका रॉक सेंटर, मध्य प्रदेश 
  • भीमबेटका रॉक सेंटर मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर है। यहां पर मध्यपाषाण युग की कई कलाकृतियां हैं। यहां का आस-पास का इलाका भी यहां की कलाकृति से मेल खाता है। मध्य प्रदेश का भीमबेटका रॉक सेंटर काफी मशहूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
world heritage places sites of india
- फोटो : social media
रानी की वाव, गुजरात 
  • गुजरात के पाटण में स्थित रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। पुरातत्व विभाग ने रानी की वाव को खुदाई के दौरान खोज कर निकाला था। यह जगह अपनी बावड़ियों और सुंदर-सुंदर कलाकृतियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कलाकृतियों को देखकर मन इन कलाकृतियों में ही खो जाता है। 
विज्ञापन
world heritage places sites of india
- फोटो : Instagram
कंचनजंगा नेशनल पार्क, सिक्किम 
  • सिक्कीम का कंचनजंगा नेशनल पार्क बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक दम सही है। बर्फ की ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो से कंचनजंगा नेशनल पार्क घिरा हुआ है। यहां की विचित्र गुफाएं , बहती हुई नदी, जगंल देखते ही बनती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed