World Environment Day 2023: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए लोकप्रिय है। यहां कई सुंदर पर्यटन स्थल, नदियां, पहाड़ियां, झील व झरने हैं, जिसकी सैर करने के लिए हर मौसम में पर्यटक पहुंचते हैं।
World Environment Day 2023: पर्यटन स्थलों की आबोहवा को न करें खराब, पर्यावरण को बचाने के लिए करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी-झीलों दूषित होने से बचाएं
जब आप सफर पर जाएं तो वहां स्थित नदियों, झरने या झीलों को स्वच्छ रहने का प्रयास करें। अक्सर पर्यटन स्थलों पर झरना व झीलें लोगों को आकर्षित करती है, हालांकि सामान फेंक कर, कपड़ा, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि नदियों में फेंक देते हैं, जिससे जलीय जीवों को नुकसान होता है। साथ ही इन नदियों और झीलों की प्राकृतिक सुंदरता भी खराब हो जाती है।
कचरा न फैलाएं
अक्सर यात्री किसी राष्ट्रीय उद्यान, हरी भरी पहाड़ियों पर ट्रैकिंग व कैंपिंग के लिए जाते हैं लेकिन इस दौरान वहां कचरा छोड़ देते हैं। खाने पीने का सामान साथ लेकर जाते हैं पर प्लास्टिक व पॉलीथिन आदि वहीं खुले में छोड़ देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। इस कचरे से उद्यान के जानवरों को भी खतरा हो जाता है।
गाड़ियों के प्रदूषण पर नियंत्रण
रोड ट्रिप आजकल के युवाओं को काफी रोमांचक लगता है। वह किसी सफर पर गाड़ियों से निकल जाते हैं। डीजल पेट्रोल की यह गाड़ियां काफी प्रदूषण फैलाती हैं। प्रदूषण से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। शुद्धता और स्वस्थ वातावरण के लिए जब किसी पर्यावरणीय पर्यटन स्थल पर जाएं तो ट्रेन से सफर करें। गाड़ियों की गुणवत्ता का ध्यान रखें और वायु को प्रदूषित होने से बचाएं।
जीवों को नुकसान पहुंचाना
उद्यानों, जंगलों या किसी भी पर्यावरणीय स्थलों पर जाते हैं तो वहां छोटे जानवर देखने को मिल जाते हैं। इस जानवरों को लोग अपने मजे के लिए नुकसान पहुंचाते हैं। कई स्मगलर या अपराधी हैं जो हिरण जैसे जानवरों का शिकार करते हैं। इससे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।