फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheapest Market In Delhi : दिल्ली के इस बाजार में किलो के भाव में मिलते हैं कपड़े, 12 रुपये से होती है शुरुआत

Fri, 02 Jun 2023 04:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 02 Jun 2023 04:04 PM IST
सार

आज हम आपको राजधानी दिल्ली के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं कि, जहां महज कुछ रुपयों में किलो के भाव से कपड़े मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Cheapest Market In Delhi : azad market in Delhi is cheapest for cloth shopping in bundles
इस बाजार में किलो के भाव में मिलते हैं कपड़े - फोटो : facebook

Cheapest Market Delhi : शॉपिंग करना किसे पसंद नहीं होता? हर कोई समय मिलते ही शॉपिंग करने निकल जाता है। पर, कई बार बजट कम होने की वजह से लोग अपनी मनचाही चीजें खरीद नहीं पाते। ऐसी परेशानी अक्सर तब सामने आती है जब कोई बड़े मॉल या किसी बड़े शोरूम से खरीददारी करने गया हो। इसी समस्या से जुड़ा एक समाधान हम आज आपको बताने जा रहे हैं।



दरअसल, आज हम आपको देश की राजधानी दिल्ली के एक ऐसे मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महज कुछ रुपयों में किलो के भाव से कपड़े मिल जाते हैं। महंगाई के इस दौर में भी इस बाजार मे बेहद सस्ते कपड़े मिल जाते हैं। यहां आपको जींस से लेकर सर्दियों तक की जैकेट्स, स्वेटर, टॉप, सूट और कई तरह के कपड़े भी बड़ी आसानी से मिल जाती हैं। आइए अब देर ना करते हुए आपको इस बाजार के बारे में बताते हैं।

Cheapest Market In Delhi : azad market in Delhi is cheapest for cloth shopping in bundles
कहां है ये बाजार ? - फोटो : istock

कहां है ये बाजार ?

देश की राजधानी दिल्ली में ये बाजार शिवाजी रोड पर स्थित है। यहां जाने के लिए आपको मेट्रो भी मिल जाएगी। इस बाजार के सबसे पास तीस हजारी और पूल बंगश मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो से यहां तक आने के बाद आप पैदल ही बाजार तक जा सकते हैं। 

Cheapest Market In Delhi : azad market in Delhi is cheapest for cloth shopping in bundles
यहां किलो के भाव में मिलते हैं कपड़े - फोटो : istock

यहां किलो के भाव में मिलते हैं कपड़े

आपने हमेशा कपड़ो को गिनती से ही गिन कर खरीदा होगा लेकिन इस बाजार मे आपको किलो के भाव मे कपड़े मिलते हैं। यहां 10 से 50 कपड़ों के बंडल आपको आसानी से मिल जाएंगे। कुछ कपड़ों के बंडल तो 1 किलो से 45 किलो तक के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheapest Market In Delhi : azad market in Delhi is cheapest for cloth shopping in bundles
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : istock

इस बात का रखें ध्यान 

यहां शॉपिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मार्केट में आपको सिंगल पीस मे कपड़ा नहीं मिलता। यहां से कुछ खरीदते समय लार्ज क्वांटिटी के बंडल को खरीद कर जरूर देख लें क्योंकि कई बार कपड़े डिफेक्टेड निकल सकते हैं। 

विज्ञापन
Cheapest Market In Delhi : azad market in Delhi is cheapest for cloth shopping in bundles
महज 12 रुपये किलो से होती है शुरुआत - फोटो : istock

महज 12 रुपये किलो से होती है शुरुआत

इस बाजार में आप महज 12 रुपये किलो के हिसाब से भी कपड़े खरीद सकते हैं। कपड़े खरीदते समय आपको कई तरह की बातें भी सुनने को मिलेंगी। कोई दुकानदार कहता है कि ये कपड़े इंपोर्टेड हैं तो कोई कहता है इंडिया के ही हैं। बिजनेस के हिसाब से भी लोग यहां से कपड़े खरीद कर ले जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed