फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Travel Places: सर्दियों में परिवार संग करें इन जगहों की सैर

Sun, 20 Nov 2022 04:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Nov 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
Winter Travel Tips: Best Places To Visit During Winter In India With Family Know Details In Hindi
winter travel - फोटो : istock

घूमने-फिरने का शौक रखते हैं तो सर्दियों में जरूर किसी जगह की सैर का प्लान कर रहे होंगे। लेकिन अगर आप अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि कौन सी जगह जाएं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें। परिवार संग छुट्टियां बिताने के लिए सर्दियों के मौसम में ये सबसे खूबसूरत जगहे हैं। जहां पर आपका पैसा वसूल हो जाएगा। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो टूरिस्ट प्लेस जहां की सैर आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगी। 

Winter Travel Tips: Best Places To Visit During Winter In India With Family Know Details In Hindi
बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : संवाद
गुलमर्ग, कश्मीर

बर्फ की ठंडी वादियों में सैर करना चाहते हैं तो इस बार कश्मीर के लिए बैग पैक करें। गुलमर्ग सर्दियों के मौसम में पर्यटकों से आबाद रहता है। यहां ही बर्फीली वादियों के नजारे आपको उम्र भर याद रहने वाले हैं। पर्यटकों के लिए गुलमर्ग में विंटर एक्टीविटी भी हैं। जिनका लुत्फ यहां आकर जरूर उठाएं।

Winter Travel Tips: Best Places To Visit During Winter In India With Family Know Details In Hindi
डलहौजी का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भी सर्दियों के मौसम में टूरिस्ट से भरा रहता है। शिमला, कुल्लू-मनाली को घूमने खूब टूरिस्ट आते हैं। अगर आप इन जगहों की सैर कर चुके हैं। तो इस विंटर वेकेशन में डलहौजी की सैर का प्लान बना लें। डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। पहाड़, झरना और खास के खुले मैदान के साथ साफ बहती नदी। प्रकृति के खूबूसूरत नजारे आपकी सैर को यादगार बना देंगे। डलहौजी के साथ ही यहां के आसपास के एरिया सुभाष बावली, बरकोटा हिल्स, पंचपुला भी जाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Travel Tips: Best Places To Visit During Winter In India With Family Know Details In Hindi
जैसलमेर का किला - फोटो : सोशल मीडिया
जैलसमेर, राजस्थान

अगर आप बर्फबारी या ठंड के मौसम में किसी सुहाने मौसम वाली जगह की सैर करना चाहते हैं। तो राजस्थान जाएं। जैसलमेर भी सर्दियों के मौसम में पर्यटकों से भरा रहता है। रेगिस्तान में कैंपिग के साथ ही पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग कर सकते हैं। जैसलमेर में किला, थार म्यूजियम, जैन मंदिर, नथमल की हवेली जैसी कई सारी चीजे हैं घूमने के लिए।

विज्ञापन
Winter Travel Tips: Best Places To Visit During Winter In India With Family Know Details In Hindi
केरल के मुन्नार का खूबसूरत नजारा - फोटो : Social media
मुन्नार, केरल

केरल में बसा है मुन्नार, जहां का सुहाना मौसम हमेशा पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन सर्दियों में इस जगह की सैर का अलग ही मजा है। मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर कहते हैं। हनीमून कपल के लिए ये जगह बेस्ट है। हाउसबोटिंग का आनंद उठाने के साथ ही यहां मौजूद चाय के बागान, कोच्चि फोर्ट और काफी सारी चीजें हैं जो पर्यटको को आकर्षित करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed