फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Travel: भारत की ये जगहें सर्दियों में बन जाती हैं स्विट्जरलैंड, बजट में विदेशी नजारों का उठाएं लुत्फ

Fri, 06 Dec 2024 02:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:34 PM IST
सार

आप चाहे तो फिल्मों में दिखने वाले स्विट्जरलैंड के नजारों का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कुछ जगहों की सैर की  योजना बनाएं। ये जगहें ठंड में स्विट्जरलैंड जैसी बन जाती हैं।

विज्ञापन
Winter Travel Places Mini Switzerland Of India Visit During Winter Vacations Disprj
स्विट्जरलैंड जैसे नजारे भारत में - फोटो : Amar Ujala

Winter Travel Places : स्विट्जरलैंड अपनी खूबसूरत वादियों और पहाड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। स्विट्जरलैंड के शानदार नजारों का अनुभव लेने के लिए विश्व के कई देशों से पर्यटक यहां आना चाहते हैं। स्विट्जरलैंड   एक आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां साल भर अच्छा मौसम रहता है। यहां के बर्फीले पहाड़, झीलें, झरने और हरियाली के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य किसी का भी मन मोह लें। अक्सर भारतीय फिल्मों में स्विट्जरलैंड की सुंदरता दिखाई जाती है, जिससे प्रभावित होकर भारतीय पर्यटक यहां घूमने आना चाहते हैं। लेकिन विदेश यात्रा सामान्य परिवारों के लिए बजट हिला देने वाली हो सकती है। कई अन्य कारणों से लोग स्विट्जरलैंड की सैर पर नहीं जा सकते हैं। हालांकि भारत में कई ऐसी जगहें हैं,जिन्हें मिनी स्विट्जरलैंड माना  जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां के नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हो जाते हैं।  आप चाहे तो फिल्मों में दिखने वाले स्विट्जरलैंड के नजारों का लुत्फ भारत में उठा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कुछ जगहों की सैर की  योजना बनाएं। ये जगहें ठंड में स्विट्जरलैंड जैसी बन जाती हैं।

Winter Travel Places Mini Switzerland Of India Visit During Winter Vacations Disprj
हिल स्टेशन - फोटो : instagram

ओली

औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हिल स्टेशन है जो समुद्रतल से लगभग 3000 मीटर ऊंचाई पर है। औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा  जाता है क्योंकि इसकी खूबसूरत वादियां और घास के मैदान स्विट्जरलैंड की तरह दिखते हैं। सर्दियों में लोग औली स्कीइंग करने पहुंचते हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए भी औली मशहूर है।

Winter Travel Places Mini Switzerland Of India Visit During Winter Vacations Disprj
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर में स्थित गुलमर्ग की खूबसूरती देख आप इसे भारत का स्विट्जरलैंड समझ लेंगे। गुलमर्ग को स्वर्ग का द्वार भी कहते हैं। ये कश्मीर में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। खूबसूरत हरे घास के मैदान, ऊंचे क्रिसमस के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ आपकी मन और आत्मा को खुश कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Travel Places Mini Switzerland Of India Visit During Winter Vacations Disprj
भद्रवाह में लैवेंडर (फाइल) - फोटो : संवाद

भद्रवाह

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में स्थित खूबसूरत घाटी का नाम भद्रवाह है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। भद्रवाह में हरे-भरे घास के मैदान, ऊंचे देवदार के जंगल और रोमांचक गतिविधियां इसे स्विट्जरलैंड से किसी मायने में कम नहीं बनाती हैं। यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Travel Places Mini Switzerland Of India Visit During Winter Vacations Disprj
खज्जियार - फोटो : Adobe

खज्जियार

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन है, जिसमें से खज्जियार की खूबसूरती देख आप धोखा खा जाएंगे कि कहीं ये स्विट्जरलैंड तो नहीं। चंबा जिले में स्थित खज्जियार हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां देखने के लिए काफी शानदार दृश्य हैं जैसे खास के मैदान, नीले पानी की झील और वन क्षेत्र से  आने वाली ठंडी हवाएं। चीड़ और देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़, घूमने के लिए शानदार ट्रैक खज्जियार को किसी विदेशी जगह जैसा बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed