फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए उदयपुर क्यों कहलाता है सफेद शहर, देश में और भी हैं रंग-बिरंगे शहर

Wed, 16 Dec 2020 03:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 16 Dec 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
why udaipur is called white city know about names of other cities
भारत के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध शहर और उनके जुदा नाम

गुलाबी शहर हो या पूरब का वेनिस, हर शहर का उसकी रंगत, इतिहास और ख़ासियत के कारण एक जुदा नाम होता है। भारत के ऐसे कई शहर हैं जिनकी पहचान सिर्फ उनका नाम ही नहीं बल्कि उनका काम और इतिहास भी है। जैसे जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है, पर क्यों? यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि भारत के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध शहर और उनके जुदा नामों के बारे में।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

why udaipur is called white city know about names of other cities
जयपुर - फोटो : Social media

गुलाबी शहर- जयपुर
क्षेत्रफल के लिहाज़ से भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान और इस राज्य की राजधानी है जयपुर। महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने 1727 में इस शहर की नींव रखी थी और उन्हीं के नाम पर इस शहर का नामकरण हुआ। 1876 में वेल्स के प्रिंस अल्बर्ट एडवर्ड जयपुर आए थे और उनके स्वागत में महाराज रामसिंह ने पूरे शहर को गुलाबी रंगवाया था। तभी से इस शहर को गुलाबी नगर के नाम से जाना जाता है और आज भी कई प्राचीन इमारतें यहां इस रंग में रंगी दिखाई पड़ती हैं।

 

why udaipur is called white city know about names of other cities
जैसलमेर - फोटो : social media

स्वर्णिम शहर – जैसलमेर
राजस्थान के थार रेगिस्थान में स्थित जैसलमेर शहर अपनी डेजर्ट सफारी और भव्य किले के लिए प्रसिद्ध है। यह किला पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है और शाम की रोशनी जब इस किले पर पड़ती है तो यह स्वर्णिम आभा ओढ़ लेता है। इसी कारण इसे सोनार किला भी कहा जाता है। साथ ही यहां अन्य प्राचीन इमारतें भी इसी पीले बलुआ पत्थर से निर्मित है। इसलिए इसे स्वर्णिम शहर यानी कि गोल्डन सिटी की संज्ञा दी गई है। साथ ही, अमृतसर को भी प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के कारण गोल्डन सिटी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why udaipur is called white city know about names of other cities
उदयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

सफेद शहर – उदयपुर
उदयपुर की स्थापना महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदयसिंह ने 1559 में की थी। कई खूबसूरत झीलों के कारण इसे पूर्व का वेनिस भी कहा जाता है और यहां हर वर्ष बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर संगमरमर से निर्मित कई अप्रतिम संरचनाए हैं और इसी कारण इस शहर को सफेद शहर की संज्ञा दी गई है।

 

विज्ञापन
why udaipur is called white city know about names of other cities
कटक  - फोटो : अमर उजाला।
सिल्वर शहर - कटक 
उड़ीसा में स्थित यह प्राचीन शहर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजुली के संगम पर बसा हुआ है। मध्ययुग में यह उड़ीसा राज्य की राजधानी थी। मुगलकालीन फिलिग्री कला से निर्मित चांदी, हाथी दांत और पीतल के आभूषण इस शहर की धरोहर हैं। ये आभूषण अपने अद्भुत डिज़ाइन के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। इसलिए इसे सिल्वर शहर की उपमा दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed