फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tourist Places: गर्मियों में हो रही है शादी तो पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह

Mon, 08 May 2023 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 08 May 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
Visit These Places With Your Partner if Marrying in Summer Season Tourist Places in Hindi
Romantic Places - फोटो : istock

Summer Tourist Places: शादी का सीजन शुरू हो चुका है। मई-जून में कई लोगों की शादी का मुहूर्त निकला होगा। लोगों ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। शादी के बाद अधिकतर कपल कहीं घूमने जाते हैं। वह किसी रोमांटिक जगह पर हनीमून ट्रिप के लिए जाते हैं। जिसकी प्लानिंग शादी से पहले ही शुरू हो जाती है। हालांकि गर्मी में शादी होने के कारण कपल घूमने जाने से कतराते हैं, क्योंकि इस मौसम में तापमान अधिक होता है और धूप व चिलचिलाती गर्मी में सफर करना असहज हो सकता है। हालांकि किसी भी नवविवाहित जोड़े के लिए शादी के बाद हनीमून एक ऐसा खास मौका होता है, जब वह एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। अगर आपकी शादी भी गर्मी में हो रही है तो हनीमून के लिए इन रोमांटिक डेस्टिनेशन जा सकते हैं। 

Visit These Places With Your Partner if Marrying in Summer Season Tourist Places in Hindi
nainital - फोटो : istock

नैनीताल, उत्तराखंड

गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए कपल किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। उत्तराखंड का नैनीताल हिल स्टेशन हनीमून के लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यह पहाड़ों से घिरा है। यहां कपल खूबसूरत झील के इर्दगिर्द सुकून से वक्त बिता सकते हैं। दिल्ली से नैनीताल 337 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में आप आसानी से नैनीताल पहुंचकर बजट में अपने पार्टनर के साथ यादगार लम्हे को एन्जॉय कर सकते हैं।

Visit These Places With Your Partner if Marrying in Summer Season Tourist Places in Hindi
कश्मीर हाउसबोट - फोटो : wandoron

गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं। गर्मियों से लेकर सर्दी तक किसी भी मौसम में कपल यहां सफर पर आ सकते हैं। वैसे तो कश्मीर के लगभग क्षेत्र बेहद मनमोहक हैं लेकिन हनीमून के लिए आ रहे हैं तो गुलमर्ग पर पार्टनर संग वक्त बिताना काफी रोमांटिक बन जाएगा। गुलमर्ग में फ्लोटिंग रिजॉर्ट डेट नाइट के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Visit These Places With Your Partner if Marrying in Summer Season Tourist Places in Hindi
auli - फोटो : अमर उजाला

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन है, जहां आप घूमने के लिए आ सकते हैं। मई-जून के महीने में कपल किसी ठंडी और सुंदर जगह की तलाश में हैं तो औली घूमने आएं। औली के स्की रिजॉर्ट की खूबसूरती गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। ट्रैकिंग, कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
Visit These Places With Your Partner if Marrying in Summer Season Tourist Places in Hindi
गर्मियों के लिए हनीमून डेस्टिनेशन - फोटो : pexel

लक्षद्वीप

शादी के बाद कपल हिल स्टेशन के अलावा गर्मियों में समुद्र तट पर भी अच्छा वक्त बिता सकते हैं। लक्षद्वीप का मौसम इस समय काफी अच्छा रहता है। यहां आप वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। लक्षद्वीप जाएं तो मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती आइलैंड, कल्पेनी द्वीप और कावारत्ती द्वीप को भी एक्सप्लोर करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed