हम में से कई लोग एडवेंचर पाने के लिए रोमांचक जगहों पर घूमने जाते हैं। वहां पर जाकर ये लोग कई साहसिक कार्य करते हैं, जैसे पहाड़ों के ऊपर से चेन लगाकर कूदना, पैराग्लाइडिंग करना आदि। इन सब चीजों को करने में उन्हें खूब रोमांच मिलता है। वहीं कई लोगों को बैलून राइड करने का बहुत शौक होता है। बैलून राइड में लोग बड़े गुब्बारे से लटके एक चौकोर आकार के खाने में बैठ कर वायुमंडल की सैर करते हैं। इसमें बैठने के बाद आपको नीचे का विहंगम दृश्य दिखेगा। आप साथ में उड़ते कई पक्षियों के साथ मुलाकात करेंगे। आप नीचे की तरफ कई शहरों और गावों का दीदार भी करेंगे। रोमांच के शौकीन लोगों के लिए बैलून राइड काफी बढ़िया विकल्प है। अगर आप भी कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के आसपास इन जगहों पर बैलून राइड का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के आसपास वह कौन-कौन सी जगह है, जहां पर बैलून राइड का मजा लिया जा सकता है।
दिल्ली के आसपास अगर हॉट एयर बैलून राइड का लेना चाहते हैं मजा, तो इन जगहों पर जरूर जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन