फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशनुमा माहौल में बिताना चाहते हैं दो पल तो तय करें 'नारकंडा' का सफर

Tue, 15 Oct 2019 11:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 15 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
visit many places in heaven of himachal pradesh narkanda

आज हम आपको भारत की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देश-विदेश से लोग यहां की वादियों का आनंद उठाने के लिए आते हैं। लेकिन लोग सिर्फ कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला, स्पीति वैली और तीर्थन वैली तक ही जाते हैं। ये सभी जगह खूबसूरत तो हैं, लेकिन इनसे अलग भी हिमाचल में एक ऐसी जगह है जहां जाकर आप जन्नत जैसा महसूस करेंगे। हिमाचल के इस नगीने का नाम है 'नारकंडा'। नारकंडा हिल स्टेशन को प्रकृति का उपहार कहा जाना चाहिए। यहां की सुंदरता का इन्द्रधनुषी रंग किसी को भी मोह लेता है।

visit many places in heaven of himachal pradesh narkanda
हाटू पीक

नारकंडा की सबसे फेमस जगह है हाटू पीक, जिसे नारकंडा हिल स्टेशन की सुंदरता का नगीना कहा जा सकता है। ये नारकंडा की सबसे ऊंचाई पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 12,000 फुट है। इस चोटी पर हाटू माता का मंदिर है, जिसको रावण की पत्नी मंदोदरी ने बनवाया था। यहां से लंका बहुत दूर थी लेकिन मंदोदरी हाटू माता की बहुत बड़ी भक्त थी और वे यहां हर रोज पूजा करने आती थीं। हाटू पीक नारकंडा से 6 कि.मी. की दूरी पर है। 

visit many places in heaven of himachal pradesh narkanda
भीम का चूल्हा
हाटू मंदिर से 500 मीटर आगे चले तो तीन बड़ी चट्टानें मिलीं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये भीम का चूल्हा है। पांडवों को जब अज्ञातवास मिला था तो वे चलते-चलते इस जगह पर रूके थे और यहां खाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
visit many places in heaven of himachal pradesh narkanda
ठानेधार 

कोटगढ़ और ठानेधार नारकंडा से 17 कि.मी. की दूरी पर हैं। कोटगढ़, सतलुज नदी के किनारे बाएं तरफ बसा है। ठानेधार सेब के बगीचों के लिए मशहूर है। कोटगढ़ घाटी को देखने वो लोग आते हैं जिनको बर्फ और पहाड़ों के बीच अच्छा लगता है। यहां से कुल्लु घाटी और बर्फ से ढंके पहाड़ों के नजारों को देखकर आनंद लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
visit many places in heaven of himachal pradesh narkanda
नारकंडा के बाजार

प्रकृति के नजारे के बीच आप यहां नारकंडा के बाजार को चलते-चलते नाप सकते हैं। यहां का बाजार उतना ही है जितनी एक सड़क। इस बाजार में छोटी-छोटी दुकानें हैं। जिनमें मसाले छोले-पूरी से लेकर कीटनाशक दवाईयां मिलती हैं। अगर आपको नारकंडा के सेबों का स्वाद लेना है तो बागान के मालिक से पूछकर तोड़ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed