{"_id":"5cf90549bdec22072d1ba9cd","slug":"visit-athirapally-kerala-in-best-season-for-travelling-and-amazing-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर इस गर्मी की छुट्टी में नहीं बना पाए घूमने का प्लान तो सुहाने मौसम और कम बजट में यहां जरूर जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर इस गर्मी की छुट्टी में नहीं बना पाए घूमने का प्लान तो सुहाने मौसम और कम बजट में यहां जरूर जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घूमने के शौकीन तो सभी होते हैं बस कमी प्लानिंग, समय और पैसों की होती है। अगर इस बार गर्मियों की छुट्टी में कहीं घूम नहीं पाए हैं तो थोड़ा समय इंतजार कर लें और बारिश के सुहाने मौसम में इस खूबसूरत जगह जरूर जाएं। जहां झरने की आवाज, पानी में उठता धुंआ पलभर में जीवन को शांतिमय बना देगा। अगस्त के माह में घूमने के लिए इस जगह से बेहतर और कोई नहीं है। यहां का शानदार झरना इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। इन तस्वीरों को देखते ही आपको यहां घूमने का मन करने लगेगा।
2 of 5
अथिरापल्ली झरना बहुत ही शानदार है। यह 80 फीट ऊंचा और 330 फीट चौड़ा है। लोगों का कहना है कि यह झरना भारत के नियाग्रा झरने के खिताब का हकदार है। यह जगह पर्यटकों को खूब लुभाती है। घूमने के शौकीन लोग तो अपने जीवन में एक बार यहां की यात्रा करने का सपना रखते हैं।
3 of 5
झरने के अलावा यहां पहुंचने का रास्ता भी बहुत ही सुंदर है। अथिरापल्ली झरने की तरफ जाते वक्त रास्ते में ताड़ और नारियल के पेड़ों से सजी सड़क पर चलने से भी थकान महसूस नहीं होती है। झरने तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। जिसका अनुभव भी यादगार रहता है। यह जगह चालकुडी नदी और शोलायर के क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां बॉलीवुड के कई गानों की शूटिंग भी हुई है। फिल्म दिल से के गाने जियाजले, फिल्म गुरु के गाने बरसो रे मेघा मेघा की शूटिंग के लिए भी इसी जगह को चुना गया था। अगर आप जीवन में शांति चाहते हैं तो यहां का रुख जरूर करें। गिरते झरनों की आवाज, पानी के ऊपर उठता धुआं और चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता दिल को छू लेती है।
विज्ञापन
5 of 5
अथिरापल्ली को अगस्त में घूमने के लिए इसलिए बेहतर कहा जाता है क्योंकि इस समय यहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है जो कि पर्यटन के लिहाज से अनुकूल माना जाता है। यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा है कोच्चि एयरपोर्ट और निकटतम रेलवे स्टेशन है चालकुडी रेलवे स्टेशन। अथिरापल्ली झरने के अलावा यहां चर्पा झरने, वाजाचल झरने और शोलयार बांध भी देखने लायक हैं। इसके अलावा अनाकायम और मलकपपारा पारिस्थितिकी पर्यटन क्षेत्र भी घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।