फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Special IRCTC Tour Package: कपल्स के लिए आईआरसीटीसी लाया है सस्ता वैलेंटाइन टूर पैकेज, जानें खर्च

Sun, 29 Jan 2023 04:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 29 Jan 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package in Cheap Price Visit Goa With Partner know details in hindi
कपल वैलेंटाइन टूर पैकेज - फोटो : istock

Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package: प्यार का सप्ताह आने वाला है। वैसे तो प्यार करने के लिए किसी खास वक्त की जरूरत नहीं, लेकिन दुनिया वैलेंटाइन सप्ताह मनाती हैं। वैलेंटाइन सप्ताह फरवरी माह में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। वहीं 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोड़ों का दिन कहा जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। एक दूसरे को अपने प्यार का एहसास कराते हैं और इश्क का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन डे को खास तरीके से मनाने के लिए कपल्स काफी उत्साहित रहते हैं। कुछ वैलेंटाइन पर पार्टी करते हैं तो कुछ घूमने जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन को यादगार तरीके से मनाना चाहते हैं तो रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। आईआरसीटीसी प्यार करने वालों के लिए रोमांटिक वैलेंटाइन स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के वैलेंटाइन टूर पैकेज की पूरी जानकारी ले लीजिए, ताकि समय पर इसे बुक करके घूमने जा सकें।

Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package in Cheap Price Visit Goa With Partner know details in hindi
कपल वैलेंटाइन टूर पैकेज - फोटो : IRCTC

आईआरसीटीसी का वैलेंटाइन टूर पैकेज

 वैलेंटाइन डे के लिए आईआरसीटीसी आपको गोवा घुमाने के लिए ले जा रहा है। गोवा युवाओं और कपल्स के बीच सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन में से है। गोवा में आप अपने पार्टनर के साथ 14 फरवरी का दिन बिता सकते हैं। उनके साथ बीच पर शाम के वक्त हाथ थाम कर घूम सकते हैं। देर रात पार्टी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package in Cheap Price Visit Goa With Partner know details in hindi
कपल वैलेंटाइन टूर पैकेज - फोटो : Istock

कब और कितने दिन का टूर पैकेज?

वैलेंटाइन स्पेशल गोवा टूर पैकेज चार रात और पांच दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 फरवरी यानी प्रॉमिस डे के दिन से हो रही है। वहीं टूर पैकेज 15 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package in Cheap Price Visit Goa With Partner know details in hindi
कपल वैलेंटाइन टूर पैकेज - फोटो : Istock

गोवा में कहां घुमाएगा आईआरसीटीसी?

इस टूर पैकेज में नॉर्थ और साउथ गोवा को आईआरसीटीसी कवर करेगा। इस दौरान कपल्स को अगुआडा किला, सिंक्वेरियम बीच और कैंडोलिम बीच, बागा बीच, बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च और सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च, मीरामार बीच और मंडोवी रिवर क्रूज की सैर कराई जाएगी।

विज्ञापन
Valentines Day 2023 Special IRCTC Tour Package in Cheap Price Visit Goa With Partner know details in hindi
कपल वैलेंटाइन टूर पैकेज - फोटो : pixabay

टूर पैकेज की सुविधाएं

इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की व्यवस्था, ठहरने के लिए होटल रूम और स्थानीय जगहों की सैर के लिए परिवहन की व्यवस्था होगी। इसके अलावा फ्लाइट सुविधा मिलेगी। इंदौर से गोवा फ्लाइट 12 फरवरी को ले सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed