फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Haunted Places: पंजाब की इन जगहों पर जाने से डरते हैं लोग, फिर भी रोजाना आते हैं हजारों सैलानी

Sat, 28 Jan 2023 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 01:01 PM IST
विज्ञापन
Haunted Places To Visit In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

Punjab Haunted Places: इन दिनों मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार पर उठे विवादों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या भूत-प्रेत होते हैं। क्या कोई अदृश्य शक्तियां लोगों को प्रभावित करती हैं? इस तरह के सवाल समय समय पर उठें हैं। हालांकि जो इसे मानते हैं, वह कहीं न कहीं डर को भी महसूस करते हैं। वहीं जो लोग भूत प्रेत या आत्माओं में विश्वास नहीं करते, वह इसे एक रोमांचक विषय की तरह लेते हैं और ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जो भूतहा या डरावनी मानी जाती हैं। घूमने का शौक रखने वाले या रोमांच पसंद करने वाले डरावने स्थलों पर जाना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगह को घूमना चाहते हैं तो पंजाब के सफर की योजना बनाएं। पंजाब अपनी संस्कृति, हरे भरे खेतों, पारंपरिक परिधानों और लजीज खाने के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब काफी खूबसूरत राज्य है, जहां प्रतिदिन सैलानी घूमने पहुंचते हैं। हालांकि इस राज्य में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के साथ ही कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहें भी हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। आइए जानते हैं पंजाब की सबसे डरावनी और भुतहा जगहों के बारे में।

Haunted Places To Visit In Punjab
डरावनी जगह - फोटो : Istock

बठिंडा का टेलीफोन एक्सचेंज

पंजाब के बठिंडा शहर में एक मशहूर रेलवे टेलीफोन एक्सचेंज हैं, जो अपनी डरावनी कहानियों के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि ब्रिटिश काल में यहां पोस्टमार्टम रूम हुआ करता था, जहां लाशों को कई महीनों तक रखा जाता था और उनपर रिसर्च होती थी। बाद में भवन को टेलीफोन एक्सचेंज में बदल दिया गया। इस जगह पर शाम होने के बाद डरावनी आवाजों को सुना गया है। इसलिए लोग शाम होने के बाद यहां नहीं जाते हैं।

Haunted Places To Visit In Punjab
हॉन्टेड हाउस - फोटो : Istock

चंडीगढ़ का हॉन्टेड हाउस

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एक ऐसा घर है, जिसके आसपास जाने से भी रूह कांपने लगती है। चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में एक घर है। कहा जाता है कि इस घर में आत्माएं रहती हैं। इस घर को लेकर एक कहानी प्रचलित है कि इस घर में रहने वाले कई लोगों ने अचानक ही आत्महत्या कर ली थी। लोगों को यह नहीं पता चल सका कि कई लोगों को आत्महत्या क्यों की। लेकिन इस घर के आसपास लोग जाना नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haunted Places To Visit In Punjab
हॉन्टेड हाउस - फोटो : Istock

कपूरथला का भूत बंगला

पंजाब के कपूरथला में स्थित एक घर को भूत बंगला कहा जाता है। कई एकड़ जमीन पर फैले इस बंगले को कई सालों से असुरक्षित घोषित किया गया है। भूत बंगले में अजीबो गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि शाम के वक्त भूत वहां से गुजरने वालों को अपनी ओर बुलाते हैं। इस कारण शाम होते ही लोग इस बंगले के आसपास जाने की हिम्मत नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Haunted Places To Visit In Punjab
डरावना रेलवे ट्रैक - फोटो : Facebook

अमृतसर रेलवे ट्रैक

पंजाब के अमृतसर जिले में भी एक ऐसी ही डरावनी जगह है। यह जगह अमृतसर का एक रेलवे ट्रैक है, जहां कई लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। दरअसल , साल 2018 में दशहरा के मेला पास में ही लगा था, लोग पटरी के किनारे बैठे उत्सव देख रहे थे। लेकिन अचानक भगदड़ मच गई और उसी वक्त ट्रेन पटरी से गुजरी। इस दौरान हादसे में लगभग 62 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोग सूरज ढलने के बाद पटरी के पास नहीं जाते। कहा जाता है कि मरने वाले लोगों की आत्मा पटरी पर भटकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed