फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: दफ्तर से एक दिन की छुट्टी लेकर इन जगहों पर बनाएं वैलेंटाइन डे पर घूमने का प्लान

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
सार

ऐसी बहुत सी सुंदर जगहें हैं, जहां एक दिन में घूमकर आया जा सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर एक दिन की छुट्टी में कहां घूमने जा सकते हैं कपल। 

विज्ञापन
Valentine Day 2024 How To Plan One Day Trip To Celebrate Valentine
couple - फोटो : istock

Valentine Day 2024: 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन को प्यार करने वाले अपने साथी के साथ बिताना पसंद करते हैं। इस मौके पर वह रोमांटिक डिनर पर जाते हैं, शहर की किसी खूबसूरत जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वक्त बिता सकें। बाजारों, माॅल या सिनेमाघरों में भी इस दिन काफी कपल्स नजर आ जाते हैं। लेकिन अगर शोर शराबे से दूर सिर्फ आप और आपके साथी को कुछ सुकून और रोमांटिक पल बिताने हैं तो महज एक दिन की छुट्टी लेकर 14 फरवरी को सफर पर निकल सकते हैं। ऐसी बहुत सी सुंदर जगहें हैं, जहां एक दिन में घूमकर आया जा सकता है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे पर एक दिन की छुट्टी में कहां घूमने जा सकते हैं कपल। 

Valentine Day 2024 How To Plan One Day Trip To Celebrate Valentine
दलाई हिल्स मसूरी - फोटो : self

मसूरी

दिल्ली या आसपास रहते हैं तो मसूरी जा सकते हैं। 13 फरवरी की रात बस या ट्रेन से देहरादून के लिए रवाना हो सकते हैं। सुबह तड़के वहां से मसूरी के लिए कैब या बस मिल जाएगी। होटल पहुंचकर फ्रेश हो जाएं और मसूरी के सुहाने सफर के लिए निकल चलें। रेंट पर स्कूटी मिल जाएगी, जिससे मसूरी की वादियों को घूम सकते हैं। रात में वापसी भी कर सकते हैं।

Valentine Day 2024 How To Plan One Day Trip To Celebrate Valentine
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

आगरा

वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो आगरा भी जा सकते हैं। आगरा प्यार के प्रतीक ताज की नगरी है। दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन मिल जाएगी। इसके अलावा 4-5 घंटे की ड्राइव करके भी आगरा पहुंच सकते हैं। ताजमहल और पुराना किला घूमने जा सकते हैं। शाम तक फ्री होकर वापस भी लौट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 How To Plan One Day Trip To Celebrate Valentine
जयपुर - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर

दिल्ली से जयपुर की दूरी महज 4 घंटे की है। ट्रेन या बस से 13 फरवरी की शाम जयपुर के लिए रवाना हो जाएं। रात या तड़के सुबह जयपुर पहुंचकर होटल में फ्रेश हो लें। जयपुर के किले, झील, हवा महल आदि घूमने जा सकते हैं। रात तक घूमकर वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 How To Plan One Day Trip To Celebrate Valentine
Chandigarh - फोटो : facebook

चंडीगढ़

दिल्ली से चंडीगढ़ करीब है। आप पार्टनर या दोस्तों किसी के भी साथ रोड ट्रिप के लिए चंडीगढ़ जा सकते हैं। बाइक या कार से रोड ट्रिप पर जाना हमेशा यादगार बन जाएगा। रास्ते में किसी ढाबे का लजीज खाना, चाय की टपरी पर बैठना और चंडीगढ़ में सुखना लेक व यहां के स्ट्रीट फूड का आनंद लेना आपका दिन बना देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed