फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी पर करें मां सरस्वती के इन सुंदर मंदिरों के दर्शन, परिवार संग जाएं

Wed, 14 Feb 2024 06:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2024 Visit Famous Maa Saraswati Temple in India
Basant Panchami 2024 - फोटो : amar ujala

Basant Panchami 2024 Maa Saraswati Temple: इस वर्ष 14 फरवरी 2024 को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन वसंत पंचमी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने की परंपरा है। पीले वस्त्र पहनकर बच्चों से लेकर बड़े तक कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करके पीले रंग का प्रसाद अर्पित करते हैं।



इस दिन जगह-जगह पंडालों, स्कूलों में मां सरस्वती की आराधना होती है। इसके अलावा मां सरस्वती के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां आप वसंत पंचमी के मौके पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भारत में मां सरस्वती के सुंदर और प्रमुख मंदिर स्थित हैं।

Basant Panchami 2024 Visit Famous Maa Saraswati Temple in India
Andhra pradesh Saraswati temple - फोटो : social media

श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के आदिलाबाद जिले में माता सरस्वती का मंदिर है, जिसका नाम बसरा है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, महाभारत के युद्ध के बाद ऋषि व्यास शांति की तलाश में निकले, इस दौरान गोदावरी नदी के किनारे कुमारचला पहाड़ी पर पहुंचकर उन्होंने मां सरस्वती की पूजा की। खुश होकर माता ने उन्हें दर्शन दिए। बाद में यहां मां सरस्वती के मंदिर का निर्माण कराया गया।

Basant Panchami 2024 Visit Famous Maa Saraswati Temple in India
panachikkadu saraswathi mandir - फोटो : Social Media

पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर, केरल

केरल में भी मां सरस्वती का मंदिर है। इस मंदिर को किझेप्पुरन नंबूदरी ने स्थापित किया था। कहा जाता है कि इस स्थान से किझेप्पुरन ने यहां मां सरस्वती की मूर्ति को ढूंढा था। मंदिर को दक्षिण मुखी भी कहा जाता है। यहां मां की प्रतिमा के पास हमेशा एक दिव्य दिया जलता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2024 Visit Famous Maa Saraswati Temple in India
मैहर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मैहर का शारदा मंदिर

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सतना जिले के पास मां सरस्वती का भव्य मंदिर है। इस मंदिर का नाम मैहर देवी मंदिर के नाम से मशहूर है। मंदिर 600 फुट की ऊंचाई वाली त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। भक्तों को मां के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।

विज्ञापन
Basant Panchami 2024 Visit Famous Maa Saraswati Temple in India
Pushkar - फोटो : Pixabay

पुष्कर का सरस्वती मंदिर

पुष्कर में ब्रह्मदेव का इकलौता मंदिर स्थित होने के कारण यह जगह काफी चर्चित है। राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा जी के मंदिर के अलावा करीब में ही मां सरस्वती का भी मंदिर स्थित है। मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed