फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2024: घर पर मनाने जा रहे हैं वैलेंटाइन डे तो इस तरह करें सजावट, जानें इस बारे में सबकुछ

Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 14 Feb 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Home Decoration ideas in hindi
Valentine Day 2024 - फोटो : social media

Valentine Day 2024: फरवरी प्यार का महीना है। प्यार हवाओं में ही नहीं, आपके आसपास भी महसूस होना चाहिए। इसलिए लोग इस महीने वैलेंटाइन सप्ताह को बहुत उत्साह से मनाते हैं। कपल एक दूसरे के लिए पूरा हफ्ता कर देते हैं। रोज कुछ-कुछ खास दिन मनाकर उन्हें अपनी अहमियत का अहसास कराते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। साथी के साथ वैलेंटाइन डे को खास तरीके से मनाने के लिए कई तरीके अपना सकते हैं। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को घर पर ही कई तरह से सरप्राइज देने का प्लान बनाते हैं। वैलेंटाइन डे के लिए घर की सजावट करना चाहते हैं तो कुछ खास तरीके अपना सकते हैं।

Valentine Day 2024 Home Decoration ideas in hindi
balloon - फोटो : istock

लाल रंग के गुब्बारों से घर को सजाएं

वैलेंटाइन डे को हर कोई खास बनाने की कोशिश करता है। इसके लिए आपको अपने घर की सजावट रोमांटिक लुक में करनी है। इसके लिए आप लाल रंग के गुब्बारों का इस्तेमाल कर सकते हैं और वो भी दिल वाले। दीवार से लेकर नीचे जमीन पर इन गुब्बारों को लगा सकते हैं। साथ ही लाल रंग के फूलों से घर को सजा सकते हैं। लाल रंग के रिबन से दीवारों को सजा सकते हैं। साथ ही बैड के चारों तरफ भी लाल गुब्बारे लगा सकते हैं और कमरे की लाइट लाल रंग की कर सकते हैं।

Valentine Day 2024 Home Decoration ideas in hindi
candle light dinner - फोटो : istock

कैंडल लाइट डिनर से खुश करें पार्टनर को
 
अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन घर पर ही अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो इसके लिए आप एक स्पेशल कैंडल लाइट डिनर का व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए आप डिनर टेबल को भी सजा सकते हैं। इसमें आपकी मदद कैंडल, फूल और चॉकलेट कर सकते हैं। डिनर टेबल पर कैंडल जलाकर आप फूल से भी सजावट कर सकते हैं। साथ ही आप दिल के आकार वाला केक भी ला सकते हैं, जिस पर वैलेंटाइन डे लिखा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentine Day 2024 Home Decoration ideas in hindi
डेमो इमेज

मोमबत्तियां कर सकती हैं मदद

जब हम घर के अंदर घुसते हैं, तो वहीं से हमारी नजरें घर पर पड़नी शुरू हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सजावट घर के गेट से ही की जाए, जिसमें आपकी मदद मोमबत्तियां कर सकती हैं। गेट के अगल-बगल और रास्ते पर आप मोमबत्तियां जला सकते हैं। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि जैसे- घर के दरवाजे से आपने मोमबत्तियां जलाते हुए एक रास्ता बनाया, और उस रास्ते को वहां पर खत्म किया जहां आपने अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट रखा हो। ऐसा करने से आपके पार्टनर काफी खुश हो सकते हैं और आपका वैलेंटाइन डे काफी अच्छा हो सकता है।

विज्ञापन
Valentine Day 2024 Home Decoration ideas in hindi
Decoration - फोटो : Istock

हर कोने को जगमगाएं

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर आप अपने घर के हर कोने को जगमगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आपको घर में पड़ी खाली बोतलों को लेना है और उनमें लाइट लगानी है, और फिर इन बोतलों को बैठक, कमरे आदि जगहों के कोने में रख दें। इनकी रोशनी देखते ही बनती है। अगर आपके पास इतनी लाइट नहीं है तो आप मोमबत्ती की मदद से भी ये सब कर सकते हैं, ताकि वैलेंटाइन डे के दिन हर कोने में उजाला हो सके और आपके घर की सुंदरता में चार चांद लग सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed