फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chocolate Day 2023: इस देश में अनोखा होता है चाॅकलेट डे सेलिब्रेशन, लड़कों को दी जाती है चाॅकलेट

Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 12:32 AM IST
सार

एक ऐसा देश भी है जहां सिर्फ लड़कियां चॉकलेट देती हैं। इस देश में लड़के चॉकलेट खिलाते नहीं बल्कि उन्हें चॉकलेट के जरिए प्रपोजल मिलते हैं। आइए जानते हैं अनोखे तरीके से चॉकलेट डे मनाने वाले इस देश के बारे में।

विज्ञापन
Unique Chocolate Day 2023 Celebration in Japan Girls Gave Chocolate To Boys in Hindi
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock

Unique Chocolate Day 2023 Celebration: दुनियाभर में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। फरवरी में मनाए जाने वाले इस प्यार के पर्व की शुरुआत सात फरवरी से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। इस बीच 9 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे के तौर पर सेलिब्रेट करते हैं। प्यार और रोमांस के बीच चॉकलेट के लिए एक दिन डेडिकेट करने की खास वजह होती है। किसी भी त्योहार और खुशी के मौके पर लगभग हर देश या अलग अलग परंपरा को मानने वाले मीठा खाते हैं। चॉकलेट दुनियाभर में मीठे के तौर पर पसंद की जाती है, इसलिए वैलेंटाइन वीक में प्यार करने वाले चॉकलेट डे मनाते हुए अपने प्रियजनों का मुंह मीठा करते हैं। अधिकतर लड़कियों को चॉकलेट पसंद होती है। इस दिन लड़के लड़कियों को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास घोलने का प्रयास करते हैं, लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां सिर्फ लड़कियां चॉकलेट देती हैं। इस देश में लड़के चॉकलेट खिलाते नहीं बल्कि उन्हें चॉकलेट के जरिए प्रपोजल मिलते हैं। आइए जानते हैं अनोखे तरीके से चॉकलेट डे मनाने वाले इस देश के बारे में।

Unique Chocolate Day 2023 Celebration in Japan Girls Gave Chocolate To Boys in Hindi
chocolate

जापान में है अनोखा रिवाज

दुनिया के अन्य देशों की तरह जापान में भी वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। हालांकि यहां चॉकलेट डे मनाने का रिवाज अलग है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे के दिन जापान में सिर्फ महिलाएं चॉकलेट देती हैं। महिला पुरुषों को चॉकलेट देकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। महिलाएं दो तरह की चॉकलेट पुरुषों को देती हैं।

Unique Chocolate Day 2023 Celebration in Japan Girls Gave Chocolate To Boys in Hindi
dark chocolate - फोटो : istock

जापान की खास चॉकलेट

चॉकलेट डे मनाने के लिए दो खास चॉकलेट उपयोग की जाती हैं, जिनके भावनात्मक मायने होते हैं,

होनमेई चोको (honmei-choko): जापान की होनमेई चोको को 'चॉकलेट ऑफ लव' कहा जाता है। जब महिला किसी लड़के को पसंद करती है, तो प्यार का इजहार करने के लिए वह होनमेई चोको उन्हें देती है।

गिरी चोको (giri-choko): जापान में चॉकलेट डे के दिन गिरी चोको भी महिलाएं पुरुषों को देती हैं। इसे कर्टसी चॉकलेट भी कहते हैं। गिरी चोको का कोई खास मतलब नहीं होता। जो लड़कियां किसी के प्यार में नहीं होती, वह चॉकलेट डे मनाने के लिए अपने पुरुष दोस्तों, परिवार के पुरुषों को चॉकलेट देकर रिवाज पूरा करती है।

इसके अलावा जापान की एक खास चॉकलेट होती है, जिसे लड़कियां अपने हाथों से बनाती हैं। जापान में मान्यता है कि जब लड़की किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी मान लेती हैं तो उसे अपने हाथ की बनी चॉकलेट देकर विवाह प्रस्ताव देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Chocolate Day 2023 Celebration in Japan Girls Gave Chocolate To Boys in Hindi
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : Istock

लड़कों का चॉकलेट डे

भले ही वैलेंटाइन वीक के चाॅकलेट डे पर सिर्फ लड़कियों को इजहार ए मुहब्बत का मौका मिलता है लेकिन एक महीने बाद यह मौका जापान के पुरुषों को भी मिलता है। 14 मार्च को जापान में व्हाइट डे मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ लड़के उन लड़कियों को सफेद रंग की चॉकलेट देते हैं, जिनसे वह प्यार का इजहार करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Unique Chocolate Day 2023 Celebration in Japan Girls Gave Chocolate To Boys in Hindi
चाॅकलेट डे 2023 - फोटो : self

10 बार चॉकलेट डे सेलिब्रेशन

भले ही जापान में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग दो बार चॉकलेट डे मनाया जाता है, लेकिन जापान समेत दुनिया के कई देशों में साल भर में कुल 10 बार चॉकलेट डे का जश्न मनाते हैं। आइए जानते हैं कब-कब मनाते हैं चाॅकलेट डे, 

10 जनवरी- बिटरस्वीट चॉकलेट डे
9 फरवरी- चाकलेट डे
14 मार्च- व्हाइट डे (जापान)
15 मई- चॉकलेट चिप डे
7 जून- चॉकलेट आइसक्रीम डे
7 जुलाई- इंटरनेशनल चॉकलेट डे
28 जुलाई- मिल्क चॉकलेट डे
12 सितंबर- चॉकलेट मिल्क शेक डे
28 अक्टूबर- नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका)
16 दिसंबर- चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed