कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि अपने बच्चों के साथ जाएं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वरना कई बार ऐसा होता है कि कुछ छोटी-छोटी चीजों के कारण पूरी ट्रिप ही खराब हो जाती है क्योंकि हम उन चीजों को ढूंढने में ही काफी समय लगा देते हैं। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि हमारी ट्रिप भी पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे हालात न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बार ऐसा होता है कि घूमने जाने के लिए बैग पैक करते समय बच्चों के कपड़े भी अपने कपड़ों के साथ एक ही बैग में रख देते हैं। बच्चों का बार-बार कपड़ा बदलना पड़ता है जिसके लिए पूरी पैकिंग ही इधर से उधर करनी पड़ती है। ऐसे में बढ़िया ये रहेगा कि आप जब भी बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो उनके लिए अलग से बैग रखें। अगर आप उनके सामान अलग बैग में रखेंगे तो जरूरत पड़ने पर खोजने में आसानी होगी।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के साथ किसी ट्रिप पर जाते समय उनकी जरूरत की हर चीज को साथ में रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि खाने-पीने की चीजों की कमी न हो। बच्चे दूध पीते हैं, इसलिए यात्रा के दौरान दूध खत्म न हो इसके लिए पहले से पर्याप्त मात्रा में दूध साथ में रख लें। अगर बच्चे का पेट भरा रहेगा तो वह आपको परेशान नहीं करेगा।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कई बार ऐसा होता है कि घूमने के दौरान हम सेलफोन या दूसरी चीजों में इतने बिजी हो जाते हैं कि बच्चों पर ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे में कोशिश करें कि बच्चों को खुद के साथ इंगेज रखें न कि खुद को सोशल साइट्स या फिर दूसरी चीजों में।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के साथ ट्रिप पर जाते समय ऐसी जगहों को चुनाव करें जहां ज्यादा भीड़ न हो। ज्यादा भीड़ की वजह से बच्चे घुटन महसूस करते हैं और शोर होने की वजह से असुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए वे खासकर ऐसी जगहों पर रोने लगते हैं।