फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Places to Visit in November: नवंबर में घूमने के लिए देश की सबसे बेहतरीन जगह, बजट में कर सकते हैं सफर

Tue, 01 Nov 2022 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 09:10 AM IST
विज्ञापन
Travel Tips India's Amazing Places to Visit in November At Cheap Price Know Details Here
नवंबर में घूमने की जगहें - फोटो : pixabay

Best Places to Visit in November: नवंबर के महीने में मानसून खत्म होने लगता है और सर्दियों की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में ठंडी हवाएं महसूस होने लगती हैं। घूमने का शौक रखने वालों के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त होता है। न अधिक गर्मी, ना ही बारिश और ना ही बहुत ज्यादा सर्दी होने के कारण लोग मजे से घूम सकते हैं। कई ऐसी जगहें भी हैं, जहां इस मौसम में घूमना बेहतरीन विकल्प हो सकता है। नवंबर के महीने में कुछ जगहों का माहौल बहुत खुशनुमा और सुहाना हो जाता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो नवंबर के महीने में घूमने के लिए निकल सकते हैं। दोस्तों, परिवार, बच्चों या अपने साथी के साथ ऐसी जगह पर घूमने जाएं, जहां नवंबर के महीने में घूमना पैसा वसूल आनंद देगा। यहां आपको ऐसी ही जगहों के विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां कम पैसों में आप इस मौसम में घूम सकते हैं। 

Travel Tips India's Amazing Places to Visit in November At Cheap Price Know Details Here
जैसलमेर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान का जैसलमेर

पर्यटकों को राजस्थान बहुत पसंद आता है। यहां की खूबसूरती और शहर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं लेकिन गर्मियों में लोग राजस्थान जाने से परहेज करते हैं। इसलिए अगर आप राजस्थान के सफर पर निकल रहे हैं तो नवंबर का महीना उपयुक्त रहेगा। इस महीने में आप जैसलमेर घूमने जाएं। यहां का फेस्टिव माहौल, स्थानीय बाजार, किले व महल, शाही स्वागत आपका मन मोह लेंगे। नवंबर में यहां रेत ठंडी रहती है, इसलिए आ उमस और पसीने की परवाह किए बिना रेगिस्तान में भी घूम सकते हैं।  

Travel Tips India's Amazing Places to Visit in November At Cheap Price Know Details Here
उज्जैन महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media

मध्य प्रदेश का उज्जैन

घूमने के लिए मध्य प्रदेश के भी कई शहर बहुत शानदार हैं, हालांकि गर्मी में मध्य प्रदेश के सफर पर जाने से बेहतर है कि नवंबर में यहां की यात्रा की योजना बनाएं। मध्य प्रदेश का उज्जैन धार्मिक महत्व रखता है। आप यहां महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, जो शहर के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है। यहां की झील भी इस मौसम में घूमने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips India's Amazing Places to Visit in November At Cheap Price Know Details Here
कूर्ग - फोटो : pixabay

कर्नाटक का कूर्ग

दक्षिण भारत के कश्मीर के तौर पर मशहूर कूर्ग शहर को घूमने के लिए नवंबर का महीना सही समय है। कूर्ग कर्नाटक में स्थित है। इस जगह को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता आपकी छुट्टियों का आनंद दोगुना कर देगी। शांत जगह का शौक रखने वाले और ट्रैकिंग लवर्स के लिए यह जगह बेहतरीन हैं।

विज्ञापन
Travel Tips India's Amazing Places to Visit in November At Cheap Price Know Details Here
हिमाचल प्रदेश का मनाली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश का मनाली

अगर किसी पहाड़ी और बर्फीली जगह पर घूमने जाने की इच्छा है तो इस महीने में जाना उपयुक्त रहेगा। इस महीने में बर्फ से ढकी चोटियों तक पहुंचना आसान होता है। बहुत ज्यादा बर्फबारी न होने के कारण आप आसानी से घूम सकते हैं। इसके लिए नवंबर में हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली जाने की योजना बना सकते हैं। देवदार के जंगलों से घिरी इस जगह की सुंदरता इस महीने में बढ़ जाती है। बजट में सफर के लिए आप मनाली जाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed