फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit in Rajasthan: ये हैं राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहर, दोस्तों संग एक बार जरूर घूमें

Mon, 31 Oct 2022 01:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 31 Oct 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Best Places to Visit in Rajasthan With Friends Know These Travel Destination for Tour
राजस्थान के खूबसूरत शहर - फोटो : facebook

Best Places to Visit in Rajasthan: अगर आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार राजस्थान जा सकते हैं। यह मौसम राजस्थान घूमने के लिए एकदम उचित है। इस मौसम में राजस्थान के शहरों की खूबसूरती और घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। राजस्थान अपने शाही सत्कार, सुंदर और भव्य महलों, अपनी संस्कृति के लिए मशहूर है। राजस्थान के कई शहर दोस्तों, परिवार वालों, बच्चों या पार्टनर के साथ घूमने के लिहाज से बेहतरीन विकल्प हैं। यहां हिंदी फिल्मों के किसी खास सीन के जैसे रेतीले मैदान में फोटो शूट करवा सकते हैं, तो वहीं ऊंट की सवारी, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, प्रसिद्ध महलों और ऐतिहासिक इमारतों में वक्त बिताकर शाही सानो शौकत का लुत्फ उठा सकते हैं। राजस्थान की स्थानीय बाजार भी आपके सफर को सुहाना बना देंगी। यहां से आप कई सुंदर स्थानीय और पारंपरिक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वैसे तो राजस्थान बहुत बड़ा प्रदेश है, लेकिन अगर आप घूमने के लिए राजस्थान की ओर रुख कर रहे हैं, तो यहां के सबसे खूबसूरत शहरों के सफर पर निकलें। ये रहे दोस्तों के साथ घूमने के लिए राजस्थान की बेस्ट जगहें।

Best Places to Visit in Rajasthan With Friends Know These Travel Destination for Tour
जयपुर - फोटो : अमर उजाला

जयपुर

राजस्थान की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर जयपुर है। जयपुर का इतिहास बहुत रोचक है। 1727 में महाराजा जयसिंह द्वितीय ने इस शहर को बसाया था। अगर आप जयपुर घूमने आ रहे हैं, जो यहां का आमेर का किला, बिरला मंदिर, जंतर मंतर, हवा महल, जल महल और जयगढ़ का किला घूमने जा सकते हैं।

Best Places to Visit in Rajasthan With Friends Know These Travel Destination for Tour
जोधपुर का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock

जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर शहर भी काफी प्रसिद्ध है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटा घर और कल्याण सागर झील घूमने लायक जगहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places to Visit in Rajasthan With Friends Know These Travel Destination for Tour
अजमेर शरीफ - फोटो : Facebook/Saqib Iqbal

अजमेर

अगर अपने सफर में आप धार्मिक जगहों को भी शामिल करना चाहते हैं तो अजमेर जा सकते हैं। अरावली की पहाड़ियों से घिरे इस शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है। जिसे अजमेर शरीफ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा पास में पुष्कर बसा है। पुष्कर ब्रह्मा जी का पूरे देश में स्थित एकमात्र मंदिर है। यहां नागौर मेला, पुष्कर मेला, फरवरी में आयोजित होने वाला ब्लू लोटस फेस्टिवल देखने आ सकते हैं। साथ ही दिगंबर जैन मंदिर सोनी जी की नसियां स्थित है।

विज्ञापन
Best Places to Visit in Rajasthan With Friends Know These Travel Destination for Tour
चित्तौड़गढ़ का किला - फोटो : iStock

चित्तौड़गढ़

ऐतिहासिक जगहों से प्यार है तो बैराज नदी के किनारे बसे राजपूतों के ऐतिहासिक गढ़ चित्तौड़गढ़ आ सकते हैं। यहां रानी पद्मिनी महल, चित्तौड़गढ़ का किला, राणा कुंभा का महल, विजय स्तंभ, कालिका माता का मंदिर, राजपूतों का सबसे बड़ा मेला 'जौहर मेला' देखने आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed