फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Tips: पार्टनर के साथ पहली बार कर रहें हैं यात्रा तो भूल से भी न करें ये चार गलतियां

Sat, 07 May 2022 03:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Travel Tips 4 mistakes Could Ruin Romantic Couple Trip
रोमांटिक ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

जब आप नए नए रिलेशिप में आते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक वक्त बिताना चाहते हैं। वहीं उसे इम्प्रेस करने के लिए सब कुछ बेस्ट करना चाहते हैं। पार्टनर के साथ अधिक वक्त बिताने के लिए अधिकतर लोग ट्रिप प्लान करते हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी पहली ट्रिप यादगार बन जाए। इस ट्रिप में सब कुछ परफेक्ट हो लेकिन कभी कभी छोटी छोटी गलतियां ट्रिप के मजे को किरकिरा कर देतीं हैं। फिर आपके पास रह जाती हैं तो आपकी पहली ट्रिप की बुरी या इम्बैरेसिंग यादें। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि पार्टनर के साथ आपकी पहली यात्री में खराब हो तो कुछ बातों का ध्यान रखें। पहली ट्रिप के दौरान कपल ऐसी गलतियां कर देते हैं जो उनके पार्टनर को दुखी कर सकती हैं। अगली स्लाइड्स में इन्हीं गलतियों से बचने के लिए आपको कुछ रोमांटिक ट्रैवल टिप्स दिए जा रहे हैं। 

Travel Tips 4 mistakes Could Ruin Romantic Couple Trip
रोमांटिक ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay

तस्वीरें क्लिक करने में न रहें बिजी

अक्सर आप कहीं जाते हैं तो फोटो खिचवाने में ही व्यस्त हो जाते हैं। यादें कैप्चर करने के चक्कर में एंजॉय नहीं कर पाते। आप सेल्फी और तस्वीरों में इतना बिजी हो जाते हैं कि पार्टनर को वक्त ही नहीं देते पाते। ऐसे में पार्टनर के साथ यादें बनाएं। उन्हें कैप्चर करने पर ध्यान न दें।

Travel Tips 4 mistakes Could Ruin Romantic Couple Trip
रोमांटिक ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

पार्टनर की पसंद नापसंद का रखें ख्याल

यात्रा के दौरान आपने सब कुछ प्लान करके रखा है लेकिन उन प्लानिंग में पार्टनर की पसंद भी शामिल होनी चाहिए। जैसे कहां ठहरना है, कहां खाना हैं या क्या खाना पीना है। घूमने जाना या शॉपिंग आदि में पार्टनर की पसंद नापसंद को भी अहमियत दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Travel Tips 4 mistakes Could Ruin Romantic Couple Trip
रोमांटिक ट्रैवल टिप्स - फोटो : Pixabay

सही लोकेशन का चयन

कई बार आप यात्रा के लिए किसी ऐसी जगह का चयन कर लेते हैं जो आपके पार्टनर को पसंद ही नहीं होती। वह वहां जाना नहीं चाहता या किसी अन्य जगह जाने की उम्मीद कर रहा होता है। इसलिए यात्रा के लिए ऐसी लोकेशन का चयन करें, जहां दोनों एंजॉय कर सकें।

विज्ञापन
Travel Tips 4 mistakes Could Ruin Romantic Couple Trip
रोमांटिक ट्रैवल टिप्स - फोटो : istock

न हो परेशान 

अक्सर ट्रिप पर कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे आपका मूड खराब हो जाता है। लोग ऐसी परिस्थिति में पैनिक हो जाते हैं। कुछ लोग पूरी ट्रिप में उखड़े हुए और नाराज रहते हैं तो कुछ यात्रा से वापस आने की प्लानिंग कर लेते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। बल्कि परेशान होने के बजाए ट्रिप को एन्जाॅय करें और अपने पार्टनर को ट्रिप का पूरा आनंद लेने दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed