Travel Tip: कम पैसे खर्च करके घूमना है काफी ज्यादा तो ये टिप्स आएंगी आपके काम
यदि आपके पास बजट कम है, लेकिन आपको जगह-जगह घूमने का शौक है तो कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपनी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं।
पहले से बुक करें टिकट
यदि आपको कहीं घूमने जाना है तो पहले से ही ट्रेन, फ्लाइट या बस की टिकट बुक लें। अगर आप पहले से टिकट बुक नहीं करेंगे तो हो सकता है लास्ट समय पर आपको इसके लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ें। कई बार तो आखिरी समय पर टिकट मिलती ही नहीं है। जितना हो कोशिश करें कि आप ट्रेन से सफर करें, क्योंकि बस और फ्लाइट महंगी पड़ सकती है।
महंगे होटल की जगह रहें हॉस्टल में
यदि आप सोलो ट्रिप पर हैं, या फिर दोस्तों के साथ गए हैं तो महंगे होटलों में कमरा लेने की जगह आप होस्टल में रूक सकते हैं। हॉस्टल में रुकना आपके लिए काफी किफायती रहेगा। यदि होटल में कमरा ही लेना है तो आप ऐसे होटल का चयन करें, जो बजट में भी हो और सुविधाजनक भी हो। इसके लिए आपको काफी रिसर्च करनी पड़ सकती हैं।
लोकल फूड करें ट्राई
घूमने जा रहे हैं तो महंगे होटलों में खाना खाने की जगह ऐसी जगहों का चयन करें, जहां लोकल फूड मिलता हो। इसके लिए स्ट्रीट फूड और लोकल ढाबा बेहतर विकल्प हैं। कोशिश करें कि आप जहां गए हैं, वहां के लोकल फूड का लुत्फ उठा पाएं। सड़क किनाने बने ढाबों में भी खाना काफी स्वादिष्ट मिलता है।
कैब की जगह करें लोकल ट्रांसपोर्ट का चयन
यदि आप कम पैसे में ज्यादा घूमना चाहते हैं तो कैब तो अवॉयड करें। उसकी जगह स्कूटी या बाइक रेंट पर लें। इसके अलावा आप जिस जगह पर पर जा रहे हैं, पता करें कि वहां बस या लोकल ट्रेन कब और कैसे चलती हैं। ये पता करने के बाद लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसमें आपके काफी पैसे बच जाएंगे।