फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत की अनसुनी ऐतिहासिक जगहें, समय मिले तो जरूर जा सकते हैं एक बार

Sat, 24 Apr 2021 12:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
These are unheard of historical places in India where you can go for a trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दुनिया में लगभग हर कोई घूमने का शौक रखता है और हर साल काफी संख्या में तमाम पर्यटक स्थलों पर लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। ठीक ऐसे ही भारत में भी कई पर्यटक स्थल हैं, जो पर्यटकों को लुभाते हैं और यहां वो खीचें चले आते हैं। जिस तरह यहां कई हिल स्टेशन हैं, धार्मिक स्थल हैं। वैसे ही भारत में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं, लेकिन कई ऐसे स्थल भी यहां मौजूद हैं जिनके बारे में शायद लोग जानते तक नहीं हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बाते हैं, जहां जाकर आप अपना समय बिता सकते हैं।

These are unheard of historical places in India where you can go for a trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Lord Shiva

उंडवल्ली की गुफाएं

  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास में ये उंडवल्ली की गुफाएं मौजूद हैं। इस जगह को लगभग 4वीं और 5वीं शताब्दी में बनाया गया है। यहां कई सुंदर और एक से बढ़कर एक स्कल्पचर मौजूद हैं। वहीं, विष्णु की मूर्ति बेहद सुंदर और और हर किसी को आकर्षित करती है। विष्णु जी को इस पांच मीटर लंबी मूर्ति में लेटा हुआ दिखाया गया है। यहा आपको बौद्ध, जैन और दिंदू के प्रभाव भी दिखते हैं।
These are unheard of historical places in India where you can go for a trip
कालिंजर के किले से दिखता है सुंदर नजारा - फोटो : Social media

प्राचीन कलिंजर फोर्ट

  • प्राचीन कलिंजर किले का निर्माण चंदेल के राजाओं ने करवाया था। उनके द्वारा निर्मित किए गए आठ किलों में से एक ये किला है, जो कि समुद्र तल से 1203 फीट ऊपर एक अलग चट्टानी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। बुंदेलखंड पर कई राजवंशों ने राज किया, और ये किला कई स्मारकों और मूर्तियों का खजाना है। वहीं, यहां एक प्राचनी शिव मंदिर है, जिसके शिवलिंग के ऊपर एक प्राकृतिक जल स्त्रोत से लगातार पानी टपकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are unheard of historical places in India where you can go for a trip
historical temple प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मालुति मंदिर

  • झारखंड के जंगलों में शिकारीपारा के पास एक छोटा सा शहर है मालुति। यहां मालुति में टेराकोटा के 72 प्राचीन मंदिर हैं, जो प्री-हिस्टोरिक काल से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। यहां की दीवारें रामायण से लेकर महाभारत की कहानी को एक अलग ही अंदाज में बयां करती हैं। आप एक बार इस जगह पर जरूर जा सकते हैं और यहां की ऐतिहासिक चीजों को देखकर इनमें खो सकते हैं।
विज्ञापन
These are unheard of historical places in India where you can go for a trip
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किला मुबारक

  • पंजाब के बठिंडा में किला मुबारक स्थित है और इसका इतिहास काफी पुराना है। राजा डब द्वारा इस किले का निर्माण 90-110 ईस्वी के दौरान करवाया गया था। इस किले की खासियत है कि उस दौर यानी कुषाण काल के दौरान इसे ईटों और मिट्टी की मदद से बनाया गया था, और आज भी यानी लगभग 1900 साल बीत जाने का बाद भी ये किला बेहद मजबूती के साथ खड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed