फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने शी जिनपिंग को दिखाया 250 टन का ये विशालकाय पत्थर, इसके बारे में मशहूर है ये कहावत

Fri, 11 Oct 2019 06:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 11 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
travel 5 places of mahabalipuram in november 2019 Narendra modi xi jinping place to meet
नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित कृष्णा बटरबॉल की सैर कराई। यह एक विशालकाय ग्रेनाइड पत्थर है जो कि बेहद प्रसिद्ध है। इस चट्टान की ऊंचाई करीब छह मीटर है और यह पांच मीटर चौड़ा है। पत्थर का वजन करीब 250 टन है। यह चट्टान चार फीट से भी कम पहाड़ी के ढलान पर स्थित है। यह विशालकाय पत्थर कृष्णा का बटरबॉल यानी की कृष्ण की मक्खन की गेंद के नाम से मशहूर है।





दरअसल, कहा जाता है कि यह पत्थर सीधे स्वर्ग से गिरकर यहां आया है। इसी वजह से इस पत्थर को भगवान का पत्थर भी कहते हैं। हालांकि ये कल्पित कथाएं हैं। इस विशालकाय पत्थर को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक महाबलीपुरम आते हैं।

बता दें कि महाबलीपुरम एक ऐतिहासिक शहर है जिसे ममल्लापुरम भी कहा जाता है। बंगाल की खाड़ी के किनारे बसा ये शहर 7वीं और 8वीं शताब्दी में बने अपने भव्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।  यहां घूमने का सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक होता है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जानें महाबलीपुरम में कहां-कहां घूम सकते हैं। 
 

travel 5 places of mahabalipuram in november 2019 Narendra modi xi jinping place to meet

कृष्णा बटर बॉल
महाबलीपुरम में स्थित इस चट्टान को ‘कृष्णा बटर बॉल’ कहते हैं। इस चट्टान की ऊंचाई 20 फीट है और यह 5 मीटर चौड़ी है। चट्टान का आधार 4 फीट से भी कम है, जबकि यह एकदम पहाड़ी की ढलान पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यह कृष्ण के मक्खन का टुकड़ा है, जो खाते वक्त स्वर्ग से गिर गया था।

travel 5 places of mahabalipuram in november 2019 Narendra modi xi jinping place to meet
- फोटो : PTI

अर्जुन पेनेन्स 
यह स्थान अपनी भव्य नक्काशी के लिए लोकप्रिय है। यह 27 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा है। यहां भगवान शिव से पशुपति अस्त्र हासिल करने के लिए अर्जुन की तपस्या की तस्वीरें पत्थरों पर उकेरी गई हैं। यहां चार भुजाओं वाली भगवान शिव की भी मूर्ति है, जिसमें शिवजी का निचला हाथ वरद-मुद्रा में दिखाया गया है, जिससे वह अर्जुन को वरदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
travel 5 places of mahabalipuram in november 2019 Narendra modi xi jinping place to meet

पंच रथ 
महाबलीपुरम के कांचीपुरम जिले में पंच रथ एक स्मारक परिसर है। पंच रथ अखंड भारतीय रॉक-कट वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। 

विज्ञापन
travel 5 places of mahabalipuram in november 2019 Narendra modi xi jinping place to meet

शोर मंदिर
इस मंदिर का निर्माण नरसिंहवर्मन द्वितीय के काल में ग्रेनाइट से करवाया गया था। इसे बंगाल की खाड़ी के शोर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची के अंतर्गत शामिल किया गया है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव का एक शिवलिंग स्थापित है, वैसे यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी मंदिर परिसर में देवी दुर्गा का भी छोटा सा मंदिर है जिसमें उनकी मूर्ति के साथ एक शेर की मूर्ति भी बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed