फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tourist Places In Chandigarh: ये हैं चंडीगढ़ के मशहूर पर्यटन स्थल, एक बार जरूर घूमें

Sun, 30 Apr 2023 03:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 30 Apr 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
Tourist Places to Visit Near Chandigarh Check Locations and Trip Fare
Chandigarh - फोटो : facebook

Tourist Places In Chandigarh: दिल्ली-एनसीआर के करीब कई हिल स्टेशन और छुट्टियां मनाने के लिए आकर्षक दार्शनिक स्थल हैं। दो से तीन दिन के वीकेंड ट्रिप पर घूमने के लिए दिल्ली के पास की जगहों पर जा सकते हैं। दिल्ली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिल स्टेशन हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। लेकिन अगर कुछ अलग एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो चंडीगढ़ की ओर रुख कर सकते हैं। चंडीगढ़ बेहद ही खूबसूरत शहर है। यहां के नजारे, वास्तुकला संरचना और डिजाइन पर्यटकों के बीच मशहूर हैं। चंडीगढ़ सुनियोजित शहरों में से हैं, जहां आप राॅक गार्डन और संग्रहालय समेत कई पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। दो दिन की ट्रिप के लिए आप चंडीगढ़ जाने की योजना बना रहे हैं तो शहर के कुछ खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर पर जा सकते हैं। यह रहे चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल।

Tourist Places to Visit Near Chandigarh Check Locations and Trip Fare
Rose garden - फोटो : istock

रोज गार्डन

चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में मशहूर पर्यटन स्थल रोज गार्डन है। इस गार्डन में फूलों के सैकड़ों किस्म, पेड़, औषधीय झाड़ियां पाई जाती हैं। रोज गार्डन को जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। यह गार्डन 30 एकड़ एरिया में फैला है। यह एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा उद्यान है, जिसका निर्माण 1967 में हुआ था।

Tourist Places to Visit Near Chandigarh Check Locations and Trip Fare
rock garden - फोटो : facebook

राॅक गार्डन

चंडीगढ़ के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में राॅक गार्डन का नाम भी शामिल है, यह सेक्टर 1 में स्थित है। राॅक गार्डन में एक विशाल ओपन एयर प्रदर्शनी हाॅल है, जहां शहरी और औद्योगिक कचरे से बनी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र है। राॅक गार्डन का निर्माण 1957 में कराया गया था, जो कि 40 एकड़ में फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Places to Visit Near Chandigarh Check Locations and Trip Fare
chandigarh museum - फोटो : facebook

अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

चंडीगढ़ के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय है। इस जगह पर 25 से अधिक देशों की गुड़िया और कठपुतलियों की प्रदर्शनी लगी रहती है। इस संग्रहालय का निर्माण 1985 में हुआ है। इस म्यूजियम में भारतीय खंड और टाॅय ट्रेन भी है।

विज्ञापन
Tourist Places to Visit Near Chandigarh Check Locations and Trip Fare
झील - फोटो : facebook

सुखना लेक

चंडीगढ़ में सुखना लेक भी है जो कि शिवालिक पहाड़ियों के तल पर स्थित है। यह झील मानव निर्मित है, जिसको 1958 में बनाया गया था। जॉगर्स और वाॅकर के लिए सुबह के वक्त यह नील पानी झील आदर्श जगह है। ताजी हवा का आनंद लेने के लिए सुखना लेक पर घूमने जाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed