फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर संग बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो पहाड़ों की इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें

Sat, 26 Jun 2021 11:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Jun 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide You can visit these places in Uttarakhand and Himachal Pradesh to spend romantic moments with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हर साल भारत में देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें से काफी ज्यादा लोग पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों पर लोगों को घूमना, समय बिताना, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना आदि काफी अच्छा लगता है। जहां कई लोग अपने ग्रुप में या अपने खास दोस्तों संग पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को अकेले टूर पर जाना काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग अपने पार्टनर संग नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। कपल के लिए पहाड़ों पर घूमना भी काफी अच्छा होता है, साथ ही इस पल को वे रोमांटिक पल में भी बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर संग कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं, और अब तक जगह को लेकर उलझन में हैं। तो हम आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खूबसूरत और दिल जीतने वाली जगहों के बारे में।

Tourist guide You can visit these places in Uttarakhand and Himachal Pradesh to spend romantic moments with your partner
Christ Church, Shimla - फोटो : istock

शिमला

  • आप अपने पार्टनर संग हिमाचल प्रदेश में बसे शिमला में जा सकते हैं, जिसे पहाड़ की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं, जिनमें मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, चैल, ताता पानी, कुफरी, नारकंडा, जाखू मंदिर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी समेत कई जगह शामिल हैं। हर साल यहां काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं।
Tourist guide You can visit these places in Uttarakhand and Himachal Pradesh to spend romantic moments with your partner
चंबा - फोटो : Facebook/Curious Himachal

चंबा

  • चंबा हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग अपने पार्टनर संग पहुंचते हैं, और हसीन वादियों में खो जाते हैं। यहां कई दर्शनीय स्थल और मंदिर भी स्थित है। यहां ठहरने के लिए अच्छे होटल भी हैं। अगर आप अपने पार्टनर संग शहरों के शोर-शराबे से दूर एकांत में रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide You can visit these places in Uttarakhand and Himachal Pradesh to spend romantic moments with your partner
Chaukori - फोटो : istock

चौकोरी

  • उत्तराखंड में बसा चौकोरी हर किसी पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये जगह बेहद खूबसूरत है। नैनीताल से इस जगह की दूरी लगभग 173 किलोमीटर है। यहां आपको नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नजारे देखने को मिल सकते हैं। यही नहीं, यहां चाय के बागान भी हैं। इसके अलावा यहां पार्टनर संग समय बिताने के लिए हर साल काफी संख्या में कपल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide You can visit these places in Uttarakhand and Himachal Pradesh to spend romantic moments with your partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घंगारिया

  • घंगारिया उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित गांव है। अगर आप अपने पार्टनर संग थोड़ा एडवेंचर करना चाहते हैं और ट्रैकिंग के मजे लेना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। यहां पहुंचने के लिए आपको गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रकृति के कई खूबसूरत नजारों से भी होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed