फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली के आसपास मौजूद हैं ये खास जगह, बना सकते हैं परिवार या दोस्तों संग प्लान

Fri, 15 Oct 2021 10:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Oct 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide these four tourist places near delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अगर आप घूमने का शौक रखते हैं, तो यकीनन फिर आप घर पर कम ही टिकते होंगे या फिर कुछ एक समय बाद जरूर घूमने का प्लान बनाते होंगे। अमूमन देखा जाता है कि लोग देश ही नहीं विदेशों की खास जगहों पर भी घूमने के लिए जाते हैं। वहीं, बात अगर भारत की करें, तो यहां लोग हिल स्टेशन से लेकर भारतीय इतिहास को बेहद करीब से देखने के लिए नई-नई जगहों पर जाते हैं। लेकिन अगर पूछा जाए कि आप दिल्ली के आसपास कितना घूमे हैं, तो आप यही कहेंगे कि दिल्ली के आसपास भला घूमने की कौन सी जगह हैं? लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली के आसपास घूमने की इतनी खूबसूरत जगह हैं, जो काफी पास होने के साथ ही बजट में भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आप चाहें तो एक बार तो दिल्ली के आसपास मौजूद इन जगहों पर जा सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में, जहां आप अपने दोस्तों या परिवार संग घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Tourist guide these four tourist places near delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

चौखी टाणी

  • अगर आप राजस्थान नहीं गए हैं, तो आप चौखी टाणी जाकर बिल्कुल वैसा ही अनुभव ले सकते हैं, जैसा आपको राजस्थान में मिलेगा। ये जगह दिल्ली और हरियाणा के बॉर्डर से महज आधे घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां आप राजस्थानी खाने का स्वाद ले सकते हैं और साथ ही यहां आप कठपुतली डांस, राजस्थानी डांस और ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।
Tourist guide these four tourist places near delhi
Tilyar Lake - फोटो : istock

तिल्यार झील

  • आप अगर झील किनारे बैठना चाहते हैं, झील किनारे पिकनिक मनाना चाहते हैं आदि। तो आप तिल्यार झील जा सकते हैं, जो रोहतक में स्थित है। यहां लोग अपने परिवार और दोस्तों संग पहुंचते हैं। यहां आप शांति के पल बिताने के साथ ही बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide these four tourist places near delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रतापगढ़ फार्म्स

  • दिल्ली से प्रतापगढ़ फार्म्स की दूरी लगभग 58 किलोमीटर है। यहां जाकर आपको ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसे आप गांव में है। यहां आप घोड़े और उंट की सवारी का आनंद लेने के साथ ही पेंटिंग और घड़े बनाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide these four tourist places near delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ओखला बर्ड सेंचुरी

  • अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो दिल्ली और नोएडा बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी आपका इंतजार कर रही है। यहां आपको पक्षियों की कई प्रजातियां मिल जाएंगी और साथ ही आप यहां सुकून के पल भी बिता सकते हैं। दूर-दराज से काफी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed