फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो दिल्ली-एनसीआर के पास मौजूद इन हिल स्टेशन पर जा सकते हैं दोस्तों संग

Wed, 30 Jun 2021 12:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Jun 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Tourist guide These four beautiful hill stations are present near Delhi NCR you can go with friends
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लोग अपने-अपने समय के हिसाब से नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। नई जगहों पर जाना और वहां जाकर सुकून भरे पल बिताना लगभग हर कोई पसंद करता है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से काफी लंबे समय से लोगों का घूमना बंद हो चुका था। हालांकि, जैसे ही अब हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं, तो लो घूमने का प्लान कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग घूमने का प्लान इस तरह करते हैं कि वे वहां जल्दी पहुंच जाएं, मतलब कि ये लोग आने-जाने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहते। ऐसे में ये लोग अपने आसपास हिल स्टेशन की तलाश में रहते हैं, जहां जल्दी पहुंचा जा सके। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, और ऐसे ही हिल स्टेशन की तलाश में हैं। जहां आप अपने वीकेंड में जा सके और कम समय में वहां पहुंच सके? तो चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

Tourist guide These four beautiful hill stations are present near Delhi NCR you can go with friends
Himachal Pradesh - फोटो : istock

परवाणु

  • हिमाचल प्रदेश में बसा परवाणु काफी खूबसूरत जगह है। दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 260 किलोमीटर है, जिसे 5 घंटे से भी कम समय में तय किया जा सकता है। इस हिल स्टेशन पर आपको कई पहाड़ियां और सुदंर बगीचे मिले जाएंगे। यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं, और केबल कार में बैठकर प्रकृति के अनोखे दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
Tourist guide These four beautiful hill stations are present near Delhi NCR you can go with friends
Lansdowne - फोटो : istock

लैंसडाउन

  • दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी लगभग 280 किलोमीटर के आसपास है, और इस दूरी को आप लगभग 6 घंटे में तय कर सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और आपको सुकून भरी जगह पसंद है, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां आप, टिप इन टॉप, भैरवगढ़ी, ताड़केश्वर मंदिर, चर्च आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां आप भुल्ला झील में बोटिंग के मजे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These four beautiful hill stations are present near Delhi NCR you can go with friends
rishikesh - फोटो : istock

ऋषिकेश

  • ऋषिकेश दिल्ली के बेहद पास है और दिल्ली से यहां की दूरी लगभग 264 किलोमीटर है, जिसे आप लगभग 5 घंटे से भी कम समय में तय कर सकते हैं। यहां आप कई धार्मिक जगहों पर जैसे- त्रिवेणी घाट, नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला आदि जगहों पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां कैंपिंग, बंजी जंपिंग और राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These four beautiful hill stations are present near Delhi NCR you can go with friends
camping in nainital - फोटो : istock

नैनीताल

  • दिल्ली से नैनीताल की दूरी लगभग 323 किलोमीटर के आसपास है, जिसे लगभग 6 घंटे में तय किया जा सकता है। उत्तराखंड में बसा नैनीताल काफी खूबसूरत जगह है। यहां की नैनी झील आप जा सकते हैं, यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। मॉल रोड की सैर कर सकते हैं आदि। वहीं, टिप इन टॉप से सूर्योदय का नजारा हर किसी को लुभाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed