फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में घूमने की ये हैं सबसे अच्छी जगह, बजट में हो सकता है ये ट्रिप

Tue, 29 Jun 2021 11:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Jun 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to travel in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लोग घूमने के काफी शौकीन होते हैं, और नई-नई जगह पर जाते रहते हैं। वहीं, हर साल देश-विदेश से पर्यटक भारत घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई ऐसी घूमने की जगह हैं, जो हर किसी को पसंद आती हैं। पहाड़ों से लेकर राजस्थान तक, हर जगह हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। विदेशों से आने वाले सैलानियों की भी भारत घूमने के लिए पहली पसंद है। यहां की खूबसूरती सुंदर वातावरण, धार्मिक और ऐतिहासिक जगह और स्वादिष्ट भोजन हर किसी को अपनी और आकर्षित करते हैं। वहीं, ज्यादातर लोग ऐसा ट्रिप चाहते हैं, जहां उन्हें काफी अच्छी जगह घूमने को मिले और वो भी बजट में। इसलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप इन जगहों पर अपने दोस्तों, पार्टनर और परिवार संग जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tourist guide These are the four best places to travel in India
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गोवा

  • गोवा घूमने के लिए जितनी सही जगह है, उतनी ही बजट में है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और सुंदर बीच पर समय बिताते हैं। यहां आपको खूबसूरत बीच, पुराने किले, स्थानीय बाजार और ताड़ के पेड़ देखने को मिल जाएंगे। ये सभी जगह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां आप बाइक किराए पर लेकर घूम सकते हैं, जिसका अपना अलग मजा है।
Tourist guide These are the four best places to travel in India
tourist shimla - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • आप अगर एक अच्छा और बजट में ट्रिप करना चाहते हैं, तो इसके लिए शिमला काफी सही जगह हो सकती है। शिमला में आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, चैल, कुफरी, जाखू मंदिर और नारकंडा जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप होटल में रूकने के अलावा रिजॉर्ट या कैंपिंग भी कर सकते हैं। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है और यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे भी देखने को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to travel in India
puducherry - फोटो : istock

पुडुचेरी

  • पुडुचेरी जाकर आप एक फ्रांसीसी अनुभव ले सकते हैं। यहां आपको कई खूबसूरत बीच मिलेंगे, जहां आप समय बिता सकते हैं। चाहे दोस्तों संग एंजॉय करना हो या फिर सुकून के पल बिताने हो, ये जगह बिल्कुल सही है। यहां सड़कों की सैर करने का भी अपना अलग मजा है। आप अगर यहां जाते हैं, तो आप पैराडाइज बीच जरूर जाएं। यहां आप अच्छी फोटोग्राफी, वाटर स्पोर्ट्स, स्वादिष्ट भोजन और सूर्योदय का आकर्षक नजारा देख सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to travel in India
rishikesh - फोटो : istock
ऋषिकेश
  • उत्तराखंड में बसा ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां का ट्रिप प्लान करना भी काफी सस्ता है। यहां आप प्राचीन मंदिर, राफ्टिंग, वाटर स्पोर्ट्स, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और माउंटेन बाइकिंग जैसी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश में समय गुजारना अपने आप में एक अलग अनुभव है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed