गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में लोग इस जलती-चुभती गर्मी से बचने के लिए ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां जाकर वो इस गर्मी से बच सकें। वहीं, गर्मियों की छुट्टियों में लोग अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों संग घूमने का प्लान बनाते हैं। इस बार भी गर्मी के मौसम में अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जो आपका मन मोह ले। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप इस गर्मी जा सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सके।
{"_id":"608cea258ebc3e8dbb659487","slug":"tourist-guide-these-are-the-perfect-places-to-spend-summer-vacation-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार गर्मियों की छुट्टियां यहां बिता सकते हैं आप, जानें यहां के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इस बार गर्मियों की छुट्टियां यहां बिता सकते हैं आप, जानें यहां के बारे में सबकुछ
Sat, 01 May 2021 11:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 01 May 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
kalpa
- फोटो : social media
उत्तराखंड का कल्पा गांव
- उत्तराखंड की खूबसूरती को भला कौन नहीं जानता। यहां समुद्र तल से 7500 फीट की ऊंचाई पर एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम है कल्पा गांव। यहां की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप ट्रेकंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। गर्मियों में घूमने के लिए ये जगह बिल्कुल सही मानी जाती है। यहां चारों तरफ हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हर किसी को अपना दीवना बनाते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उत्तराखंड का पीओरा गांव
- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से पीओरा गांव की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है और ये गांव एक हिल स्टेशन है। ये जगह सेब और आलू बुखारे के बगीचों के लिए काफी मशहूर है। यहां आप त्रिशूल पीक, हिमालय व्यू, प्राचीन मंदिर जैसी जगहों का लुफ्त ले सकते हैं। यहां का मौसम काफी सही रहता है, जिसकी वजह से ये जगह गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए काफी सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Instagram/rashnull
हिमाचल प्रदेश का गुनेह गांव
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा वैली में बसा है गुनेह गांव। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती है। यहां चरवाहे भी रहते हैं। ये गांव भले ही छोटा है, लेकिन यहां घूमने के लिए कई जगह मौजूद हैं। यहां आप पैराग्लाइडिंग के मजे ले सकते हैं, मॉनेस्ट्री जा सकते हैं, स्थानीय चित्रकारी और कला के दर्शन भी आप इस गांव में कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
उत्तराखंड का खाती गांव
- उत्तराखंड के बागेश्वर में स्थित है खाती गांव। चारों तरफ यहां बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, हरियाली है और पास में बहती पिंडार नदी के तो क्या ही कहने। यहां से हिमालय की बर्फीली चोटियां आसानी से दिख जाती है। यहां का वातावरण काफी अच्छा है और ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़ भी हैं। यहां नंदा देवी मंदिर, भगवती मंदिर आप जा सकते हैं और यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य आप देख सकते हैं।