फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक होते ही हिमाचल प्रदेश में लगा पर्यटकों का जमावड़ा, आप भी जा सकते हैं इन जगहों पर घूमने

Mon, 28 Jun 2021 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Jun 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Himachal Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं, वे हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां वे अपना अच्छा समय बिता सके। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने पर्यटकों को लंबे समय तक घर में ही कैद कर दिया। हालांकि, इस वायरस से बचने के लिए ये जरूरी था। लेकिन अब देश में कोरोना के केसों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में फिर से राज्यों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन के दौरान लगी पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। इसलिए अब पर्यटक भी अपनी पसंदीदा जगहों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तरफ काफी पर्यटक जा रहे हैं, और अपनी लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश काफी खूबसूरत है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ जगह बताने जा रहे हैं। जहां आप यहां घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

Tourist guide These are the four best places to visit in Himachal Pradesh
मनाली हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

मनाली

  • आप हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली घूमने जा सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों संग खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए काफी जगह हैं, जिनमें जोगिनी वाटर फॉल्स, रोहतांग पास, सोलांग वैली और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं। यहां आने वाले पर्यटक इन चार जगहों पर जरूर जाते हैं।
Tourist guide These are the four best places to visit in Himachal Pradesh
धर्मशाला स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मशाला

  • धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है, और ये एक प्रमुख पर्यटनीय और दर्शनीय स्थल है। यहां आप धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, युद्ध स्मारक, डल झील, त्रियुंड धर्मशाला और ज्वालामुखी देवी मंदिर भी जा सकते हैं। इसका अलावा आप कांगड़ा किला भी जा सकते हैं, जहां का इतिहास काफी पुराना है। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Himachal Pradesh
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

शिमला

  • शिमला काफी संख्या में हर साल पर्यटक पहुंचते हैं, और इस बार लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद भी यहां लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। यहां आप मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, जाखू मंदिर, चैल, कुफरी, नारकंडा, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडी आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां मॉल रोड पर समय बिताने में काफी अच्छा लगता है, और साथ ही यहां आप अच्छी फोटो भी क्लिक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Tourist guide These are the four best places to visit in Himachal Pradesh
McLeod Ganj - फोटो : istock

मैक्लोडगंज

  • मैक्लोडगंज भी घूमने के लिए काफी सही जगह है। यहां आप तिब्बती संस्कृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। यहां तिब्बती मठ है, जहां जाकर आप शांति प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप भागसू फॉल्स, नामग्याल मठ, भागसुनाथ मंदिर और ट्रायंड मैक्लोडगंज (यहां आप कैंपिंग कर सकते हैं) जैसी जगहों पर जा सकते हैं। यहां का मौसम बेहद ही प्यारा रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed