घूमना-फिरना आखिर किसे अच्छा नहीं लगता? हर साल काफी संख्या में लोग नई-नई जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं, और अपने परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों संग एंजॉय करते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी हर साल भारत में काफी पर्यटक पहुंचते हैं, और लगभग हर किसी की पहली पसंद उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश रहती है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के घूमने के सपनों पर पानी फेर दिया। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने की वजह से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अप्रैल महीने में अपने वहां के बॉर्डर पर्यटकों के लिए बंद कर दिए थे और राज्य में लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में इन दोनों राज्यों को भी काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, क्योंकि इन दोनों राज्यों को सबसे ज्यादा राजस्व पर्यटन से ही मिलता है। लेकिन अब फिर से इन दोनों राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में लोग फिर से यहां घूमने जा सकते हैं। हालांकि, दोनों राज्यों ने कुछ नियम तय किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
कोरोना गाइडलाइंस: उत्तराखंड, हिमाचल घूमने का बना रहे है प्लान? तो जानिए पर्यटकों के लिए क्या है नियम एवं शर्ते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है उत्तराखंड की गाइडलाइन?
-उत्तराखंड में 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा
-15 जून के बाद राज्य में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक महज कुछ छोटी दुकानें और बाजारों को ही खोला जा सकेगा
-राज्य में अभी होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट खोलने की इजाजत सरकार की तरफ से नहीं दी गई है।
-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अपनी आरटी-पीसीआर की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी
-दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर खुद को पंजीकरण कराना भी अनिवार्य होगी।
हिमाचल की ये हैं नई गाइडलाइन
- 11 जून से हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर लगी पाबंदियों में और ढील दे दी गई है
-राज्य में आने वाले पर्यटकों को अब आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य नहीं होगा
- हिमाचल में दुकानें सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत है। जबकि शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी।
- रोजाना शाम 5 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगेगा।
-होटलों में ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल और असेंबली हॉल बंद रहेंगे।