भारत में हर साल काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों के अलावा विदेशों से भी काफी पर्यटक हर साल भारत पहुंचते हैं और यहां से कई अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। भारत में वैसे तो कई जगह ऐसी हैं, जहां लोगों को जाना काफी पसंद आता है। इसमें उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक की कई खूबसूरत जगह शामिल हैं। लेकिन क्या आप कभी सिक्किम गए हैं? शायद आपका जवाब न में हो, तो यहां आपको बता दें कि अगर आप सच में घूमने का शौक रखते हैं तो फिर आपको एक बार तो सिक्किम जरूर जाना चाहिए। यहां की खूबसूरती, यहां हिमालय में ट्रैकिंग करना, प्राकृतिक स्थलों पर घूमना आदि। हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। तो चलिए हम आपको यहां कि कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने के लिए अपने दोस्तों संग जा सकते हैं।
{"_id":"6117560cabaf60015e595ecc","slug":"tourist-guide-these-are-four-best-tourist-places-in-sikkim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिक्किम की ये जगह कर रही हैं आपका इंतजार, दोस्तों बना सकते हैं घूमने का प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
सिक्किम की ये जगह कर रही हैं आपका इंतजार, दोस्तों बना सकते हैं घूमने का प्लान
Mon, 20 Sep 2021 09:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पार्क
- फोटो : istock
बुद्ध पार्क
- बुद्ध पार्क दक्षिण सिक्किम में स्थित है, जो पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां पार्क में भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची एक प्रतिमा लगी हुई है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। गौतम बुद्ध की 2550वी जयंती के मौके पर इसको यहां बनाया गया था।
त्सोंगमो झील
- फोटो : istock
त्सोंगमो झील
- त्सोंगमो झील समुद्र तल से लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो काफी आकर्षक है। ये झील अंडाकार आकृति में है। जहां एक तरफ इस झील की औसत गहराई 50 फीट, तो वहीं ये झील लगभग एक किलोमीटर लंबी है। यहां आप अपनी याद के लिए तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाचुंग का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Gangtok
लाचुंग
- सिक्किम जाकर आप लाचुंग की सैर भी कर सकते हैं। यहां आपको गांव देखने को मिलेंगे और बर्फ से ढकी पहाड़ियों की चोटियां आपका दिल जीत लेंगी। यहां आप मैगलन्स एप्पल वैली इन भी जा सकते हैं और यहां जाकर आप तिब्बती खाने का स्वाद ले सकते हैं। लाचुंग में आप हस्तकला का लुत्फ उठा सकते हैं और यहां आप मठ यानी मॉनेस्ट्री भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
gangtok
- फोटो : social media
गंगटोक
- सिक्किम की राजधानी गंगटोक बेहद ही खूबसूरत है। यहां आप रुमटेक मॉनेस्ट्री जा सकते हैं, ताशी व्यू पॉइंट जाकर सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा अपनी आंखों से देख सकते हैं। अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि यहां आपको कई तरह के मोमोज खाने को मिल जाएंगे।