घूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना, नई-नई जगहों पर जाना, नई-नई जगहों के बारे में जानकारी इकट्ठा करना, इन जगहों पर जाकर फोटग्राफी करना, नए-नए खाने का स्वाद लेना आदि। ये सब करना आखिर किसे पसंद नहीं होता? हर कोई चाहता है कि वो अपने दोस्तों संग ट्रिप पर जाए, क्योंकि ये बात तो सच है कि घूमने का असली मजा तो दोस्तों संग ही आता है। वहीं, भारत में तो लोग घूमना पसंद करते ही हैं, साथ ही भारत के लोग विदेशों में जाना भी काफी पसंद करते हैं। वैसे तो कई जगह दोस्तों संग घूमने के लिए काफी सही हैं, लेकिन भारत के लोगों के लिए थाईलैंड हमेशा से ही पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है। यहां का शहर फुकेट तो हर किसी को काफी पसंद है। वहीं, अब यहां कई तरह के अच्छे आकर्षक ऑफर पर्यटकों को दिए जा रहे हैं, जिसमें 72 रुपये का होटल रूम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं यहां के बारे में।
दोस्तों संग जुलाई में जा सकते हैं थाईलैंड घूमने, सिर्फ 72 रूपये में होटल रूम, जानें और भी फायदे
दरअसल, जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए फुकेट (थाईलैंड का शहर) जुलाई के महीने से अपने वहां के द्वारा खोल रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन करवा चुके लोग यहां जा सकेंगे। यही नहीं, थाईलैंड पर्यटक समूह की तरफ से एक कैंपेन चलाया गया है, जिसके अंतर्गत होटल के कमरों के लिए भी बेहद कम पैसे चुकाने पड़ेंगे। थाईलैंड की पर्यटन परिषद यानी टीसीटी द्वारा चलाए गए इस कैंपेन को 'वन नाइट, वन डॉलर' के नाम से जाना जाता है।
एक डॉलर यानी लगभग 72 रुपये में कमरा
'वन नाइट, वन डॉलर' कैंपेन के तहत होटल्स के इन कमरों की कीमत लगभग एक डॉलर यानी भारतीय पैसों में 72 रुपये होगी। ऐसे में होटल के कुछ कमरे केवल एक डॉलर प्रति रात के हिसाब से यात्रियों को दिए जाएंगे। वहीं, माना जा रहा है कि अगर ये कैंपेन सफल होता है तो इसे कोह समुई और बैंकॉक जैसे स्थानों पर भी अमल में लाया जा सकता है। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जिन कमरों को लगभग एक डॉलर में यात्रियों को दिया जाएगा, आमतौर पर इन कमरों को 1000 से 3000 Baht प्रति रात यानी लगभग 2328 रुपये से लेकर 6984 रुपये के बीच दिया जाता है। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के गवर्नर युथासाक सुपासोर्न ने एक प्रेस रिलीज के दौरान कहा कि, फुकेट अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को चरणबद्ध तरीके से अपने देश आने की अनुमति देने जा रहा है। जो लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, उन स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को एक जुलाई से अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, लोगों को नियमों का सख्त पालन करते हुए आने की अनुमति होगी।
दोस्तों संग कर सकते हैं एंजॉय
- फुकेट जाकर आप स्पीडबोड का मजा लेकर फी फी आईलैंड्स जा सकते हैं। यहां के नजारे हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां आप समुद्र किनारे समय बिता सकते हैं, दोस्तों संग पार्टी करने के लिए भी ये जगह बेहद सही है। यहां फोटोग्राफी करने का भी अपना मजा है और कई अच्छी तस्वीरें यहां क्लिक की जा सकती हैं। यहां से आप कई अच्छी यादें लेकर लौट सकते हैं, जो जिंदगी भर आपको यहां की याद दिलाती रहेंगी।