जो लोग घूमने का शौक रखते हैं, अगर उनसे पूछा जाए कि वे किन जगहों पर जाना पसंद करते हैं? तो ज्यादातर लोग पहाड़ों को लेकर हामी भरते हुए नजर आ सकते हैं। दरअसल, पहाड़ों पर जाने के बाद वहां का वातावरण, वहां के अद्भुत नजारे, शहरों से दूर की शांति, झील-झरने हर किसी का मन मोह लेते हैं। ऐसे में लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं, क्योंकि वहां जो चीजें उनके दिल को सुकून देती हैं वो शायद ही कहीं और मिल पाए। हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली जा सकते हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। तो चलिए आपको मनाली की कुछ ऐसी खूबसूरत और दिल जीतने वाली जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।
{"_id":"60d422898ebc3e6c8267039f","slug":"tourist-guide-manali-tourist-places-these-four-places-to-visit-in-manali-are-the-best","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनाली में दिखेंगे प्रकृति के कई अद्भुत नजारे, जा रहे हैं घूमने तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मनाली में दिखेंगे प्रकृति के कई अद्भुत नजारे, जा रहे हैं घूमने तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें
Thu, 07 Oct 2021 11:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Jogini Falls
- फोटो : istock
जोगिनी वाटर फॉल्स
- जोगिनी वाटर फॉल्स एक नेचुरल वॉटर फॉल्स है। यहां का पानी काफी ठंडा है और इस जगह पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। यहां नीचे से भी आप चारों तरफ से लगे हुए पहाड़ों और वादियों के कई खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक यहां जाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में आप भी यहां का रूख कर सकते हैं।
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग पास
- अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो मनाली से आगे लगभग 50 किलोमीटर का सफर और तय करके रोहतांग पास जा सकते हैं। ये जगह समुद्र तल से 4111 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि हर किसी का दिल जीतती है। यहां से पहाड़ों और ग्लेशियर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
- कुल्लू के प्रमुख आकर्षणों में से एक है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क। ये पार्क 50 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आपको कई तरह की वनस्पतियां और कई तरह के पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है, और यहां जाकर आप प्रकृति को और भी करीब से देख सकते हैं।
विज्ञापन
solang valley
- फोटो : istock
सोलांग वैली
- सोलांग वैली जाकर आपका दिल खुश होना तो तय है। सर्दियों में हर साल यहां विंटर फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग के अलावा घुड़सवारी भी कर सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यहां आपको प्रकृति के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे। मनाली से सोलांग वैली की दूरी लगभग 12 किलोनमीटर के आसपास है, जिसे आप लगभग आधे घंटे से भी कम समय में तय कर सकते हैं।