अगर पूछा जाए कि घूमना कौन नहीं जाना चाहता? तो शायद ही इस लिस्ट में कोई हो, क्योंकि हर कोई चाहता है कि वो नई-नई जगहों पर घूमने जाए। जहां कई लोगों की पसंद ऐतिहासिक जगह होती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग पहाड़ों व हिल स्टेशन पर घूमना पसंद करते हैं। इसके लिए लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में स्थित कई जगहों पर जाते हैं, और शहरों की दौड़-भाग वाली जिंदगी से दूर शांति के कुछ पल बिताते हैं। लेकिन जो लोग सच में घूमने का शौक रखते हैं, उनकी एक इच्छा जरूर होती है और वो ये कि वो कम से कम एक बार तो बाइक से लेह-लद्दाख जाएं। इसके लिए कई लोग प्लान बनाते हैं, अपना ग्रुप तैयार करते हैं आदि। लेकिन कई बार ये प्लान किसी अन्य समस्या की वजह से तो कभी बजट की वजह से कैंसल हो जाता है। लेकिन अगर आप सच में बाइक से लेह-लद्दाख घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी टूरिज्म आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
आईआरसीटीसी ऑफर: मनाली-लेह और श्रीनगर करें बाइक से टूर, खर्च होंगे 36 हजार रुपये से भी कम
दरअसल, बाइक से लेह-लद्दाख घूमने वाले शौकीन लोगों के लिए आईआरसीटीसी टूरिज्म एक खास मौका लेकर आया है, जिसके तहत वो अपने लेह जाने के सपने को पूरा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी के मुताबिक, ये टूर 13 दिनों का बाइक टूर होगा, और इसके लिए लगभग 36 हजार रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। हालांकि, अन्य दूसरे पैकेज की कीमत 47 हजार तक भी है।
पैकेज की जरूरी जानकारी:-
1. पैकेज का नाम - मनाली-लेह-श्रीनगर बाइक टूर
2. इस पैकेज के तहत जिसपा, सरचु, त्सोमोरिरी, लेह, पैंगोंग, नुब्रा, कारगिल और सोनमर्ग इलाकों को कवर किया जाएगा
3. इस पैकेज के लिए आपको कम से कम लगभग 36 हजार रुपये खर्च तो वहीं अधिकतम 47 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ये प्रति व्यक्ति का खर्च होगा।
4. आईआरसीटीसी के मुताबिक, ये यात्रा कुल 12 रात और 13 दिन की होगी
5. आप इस पैकेज को आसानी से बुक कर सकते हैं, इसके लिए आपकी irctctourism की वेबसाइट पर जाना होगा
6. इस पैकेज में आपको दिल्ली से मनाली तक बस से लेकर जाया जाएगा, और इसके बाद आगे का सफर आप बाइक से तय कर पाएंगे
इस हिसाब से होगा पैकेज का खर्च:-
- सिंगल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 46,890 रुपये
- डबल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 35,750 रुपये। इसमें एक बाइकर के पीछे सवार यात्री को एक कमरे में ठहराया जाएगा
- ट्रिपल ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति के लिए 35,490 रुपये। वहीं, इसमें एक कमरे में दो बाइकर्स और एक सह यात्री को ठहराया जाएगा।