घूमना-फिरना भी हमारी जिंदगी का एक हिस्सा ही है। लोग समय निकालकर नई-नई जगहों पर घूमने जाते हैं और नए-नए स्वादिष्ट खाने का स्वाद लेते हैं। दोस्तों संग, पार्टनर संग और परिवार संग घूमने के लिए हर साल अलग-अलग जगहों पर काफी संख्या में लोग जाते हैं। वहीं, कई लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं तो किसी को एडवेंचर वाली जगह पसंद होती हैं। जबकि कई लोग रोड ट्रिप करना भी काफी पसंद करते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से लोग रोड ट्रिप का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना काल और लॉकडाउन। देश में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से लगभग सबकुछ बंद हो गया, जिसकी वजह से लोग घूमने भी नहीं जा पा रहे। हालांकि, कोरोना काल के खत्म होने के बाद आप फिर से घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।
{"_id":"60b9c7f78ebc3e9a23596571","slug":"tourist-guide-after-the-lockdown-you-can-plan-a-road-trip-in-these-places-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद पार्टनर संग जा सकते हैं रोड ट्रिप पर, ये खूबसूरत रास्ते कर रहे हैं आपका इंतजार","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
लॉकडाउन के बाद पार्टनर संग जा सकते हैं रोड ट्रिप पर, ये खूबसूरत रास्ते कर रहे हैं आपका इंतजार
Fri, 04 Jun 2021 12:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
mumbai pune highway
- फोटो : istock
मुंबई से पुणे
- अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, और लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से खूबसूरत रास्तों पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे सबसे सही जगह हो सकती है। इस रास्ते पर आप अपने ग्रुप, अपने दोस्तों संग या फिर अपने पार्टनर संग भी जा सकते हैं। यहां रास्ते में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। मुंबई, पनवेल, लोनावला, एमबी वैली और पुणे तक ये रास्ता जाता है, जिसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।
guwahati shillong highway
- फोटो : istock
गुवाहाटी से शिलांग
- उत्तर-पूर्व का ये खूबसूरत रास्ता आपके रोड ट्रिप को बेहद शानदार बना देगा। रास्ते में आपको बड़े-बड़े पहाड़, सफेद याक और देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। वहीं, शिलांग की खूबसूरती के तो क्या ही कहने। इस रोड ट्रिप पर जाकर आपको काफी मजे आ सकते हैं। गुवाहाटी, नोंगपोह, उमियम और शिलांग तक ये रास्ता जाता है, जिसकी दूरी लगभग 110 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaipur highway
- फोटो : istock
जयपुर से अजमेर
- हर साल काफी संख्या में पर्यटक राजस्थान घूमने पहुंचते हैं और यहां के खाने, यहां की जगहों का खूब लुत्फ उठाते हैं। यहां का रेगिस्तान, यहां के लोगों का पहनावा और लोकगीत हर किसी का मन मोह लेते हैं। आप भी अपने ग्रुप के साथ यहां रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। जयपुर, सांभर, रूपनगढ़, किशनगढ़ और अजमेर तक ये रास्ता जाता है, जिसके लिए आपको लगभग 175 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बैंगलोर से मैसूर
- अगर आप चाहते हैं कि वीकेंड में आप कोई रोड ट्रिप करना चाहते हैं और अपने काम की सारी थकान उतारना चाहते हैं, तो फिर ऐसे में आपके लिए बैंगलोर से मैसूर का रोड ट्रिप सबसे बेस्ट हो सकता है। बैंगलोर, रमनगरा, चन्नापटना, श्रीरंगपटना और मैसूर तक के इस रास्ते की दूरी लगभग 145 किलोमीटर है, जिसे आप लगभग पांच घंटे में तय कर सकते हैं। रास्ते में आप हरियाली देखकर खुश हो जाएंगे।