घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। बात जब हनीमून पर जाने की आती है तो हर किसी की चाह होती है कि उसका हनीमून यादगार हो। वैसे तो सर्दियों में हनीमून पर जाने के लिए लोग स्नोफॉल को तरजीह देते हैं। लेकिन हनीमून पर जाने के लिए केवल स्नोफॉल ही नहीं बल्कि ये सारी जगह भी बेहद खूबसूरत है। जहां के नजारें और सुंदर फोटोग्राफ ताउम्र यादों में बस जाएंगे। तो चलिए जानें उन खूबसूरत जगहों के बारे में....
हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये पांच डेस्टिनेशन,आपने इनमें से कौन सी चुनी?
झीलों के शहर उदयपुर की सैर हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप अपनी पार्टनर को लक्जरी एहसास कराना चाहते हैं तो उदयपुर में शाही किले का रुख करें। उदयपुर में देखने और घूमने के लिए सिटी पैलेस, जग मंदिर, उदयपुर लेक पैलेस जैसी बहुत सी जगहें हैं।
केरल का मुन्नार हिल स्टेशन हनीमून पर जाने के लिए सबसे ज्यादा मशहूर जगह है। यहां पर देखने के लिए नेशनल पार्क, चाय के बागानों की सैर, सुंदर नजारों में फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और ट्रीहाउस में ठहरने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके साथ ही खूबसूरत झरनों की फोटो भी खींच सकते हैं।
पार्टनर के साथ हनीमून के लिए किसी यादगार डेस्टिनेशन की तलाश कर रहें हैं तो जैसलमेर बिल्कुल सही जगह है। कैंडिल लाइट डिनर के बीच फॉल्क डांस देखने का मजा ले सकते हैं। जैसलमेर में कई सारे भव्य किले और हवेलियां हैं।
शांत और एकांत में पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने की इच्छा है तो अंडमान के खूबसूरत बीच बेहद आकर्षक हैं। अंडमान हनीमून पर जाने के लिए सबसे मशहूर जगहों में से एक है। हैवलॉक बीच, ऐलीफेंट बीच, सेलुलर बीच के साथ ही और भी बहुत कुछ है यहां पर देखने के लिए। अंडमान के बीच पर अंडरवाटर एक्टीविटीज का भी मजा लिया जा सकता है।
