फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो ये चार खूबसूरत जगह कर रही हैं आपका इंतजार

Sun, 17 Oct 2021 01:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 17 Oct 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Top four Places to trip in India for First Time tourist
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बात जब भी घूमने-फिरने की आती है, तो इस लिस्ट में हर कोई शामिल होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वो भी नई-नई जगहों पर जाए, इन जगहों पर जाकर वहां के बारे में जाने, वहां से कई अच्छी यादें लेकर लौटे और फिर अपने दोस्तों को बताएं कि वो किस खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियां बिताकर आएं हैं। बात अगर भारत की करें, तो यहां घूमने के लिए तो कई जगह हैं। जहां हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी पहुंचते हैं। वहीं, लोग अपनी पसंदीदा जगहोंं पर बार-बार जाना भी काफी पसंद करते हैंं। लेकिन अगर आप पहली बार घूमने का प्लान कर रहे हैंं और अब तक कहीं घूमने नही गए हैं। तो हमारे पास कुछ खूबसूरत घूमने-फिरने की जगह हैं, जहां के लिए आप अपना पहला ट्रिप प्लान कर सकते हैं और यकीन मानिए इन जगहों पर जाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

Top four Places to trip in India for First Time tourist
केरल में घूमने की जगह - फोटो : istock

केरल

  • आप घूमने के लिए केरल जा सकते हैं, क्योंकि ये घूमने के लिए काफी सही जगह है। आपको यहां नदी, झील-झरने, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, मैदान और कई अपनी ओर आकर्षित करने वाली जगह मिल जाएंगी। हर साल यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
Top four Places to trip in India for First Time tourist
शिमला में घूमने की जगह - फोटो : istock

शिमला

  • हर साल काफी संख्या में लोग शिमला का रूख करते हैं। हिमाचल प्रदेश मे ये जगह अपनी खूबसूरती से हर किसी को हैरान कर देती है। बात अगर यहां घूमने की जगहों की करें, तो यहां आप कुफरी, चैल, नारकंडा, जाखू मंदिर, मॉल रोड आदि जगहों पर जा सकते हैं। जहां आप कई तरह के एडवेंचर, याक की सवारी और घुड़सवारी जैसी चीजों का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top four Places to trip in India for First Time tourist
नैनीताल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

नैनीताल

  • उत्तराखंड में बसा नैनीताल वैसे तो कई चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां की नैनी झील में बोटिंग करने का अपना अलग मजा है। यहां जाकर आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। बोटिंग के अलावा आप यहां नैनी पीक, स्नो व्यू प्वाइंट, पुराने मंदिर, विरासत भवन आदि जगहों पर जा सकते हैं और यकीन मानिए यहां जाकर आपको खूब मजा आने वाला है।
विज्ञापन
Top four Places to trip in India for First Time tourist
भुंतर में घूमने की जगह - फोटो : istock

भुंतर

  • आप हिमाचल प्रदेश की कई खूबसूरत जगहों पर गए होंगे, लेकिन एक बार आप यहां स्थित भुंतर का प्लान जरूर बनाएं। ये जगह कूल्लू जिले में स्थित है और व्यास और पार्वती नदी के किनारे पर बसी हुई है, जो बेहद ही खूबसूरत है। यहां प्रकृति के कई अद्भुत नजारे आपका इंतजार कर रहे हैं। छुट्टियां मनाने के लिए ये सबसे बेस्ट जगह हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed