घूमने के लिए लोग पहाड़ों, झरना व ट्रैकिंग वाले डेस्टिनेशन जाना पसंद करते हैं। लेकिन हम आपको दुनिया के खूबसूरत ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी तस्वीरें देखकर आप खुद को वहां जाने से रोक नहीं पाएंगे। वैसे तो ब्रिज बस दो रास्तों को आपस में जोड़ता है लेकिन उनकी खूबसूरती देखर आप वहां पल भर ठहरना चाहेंगे। जिन्हें आप बिना पलकें झपकाएं देर तक देखते रह जाएंगे।
तस्वीरों के जरिए देखें दुनिया के 5 खूबसूरत ब्रिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलिक्स ब्रिज सिंगापुर ( Helix Bridge, Marina Bay area, singapore )
आधुनिक आर्किटेक्चर में सिंगापुर बेहद आगे है। सिंगापुर जाने पर आपको जो जगह कभी मिस नहीं करनी चाहिए वो है मैरेना बे के पास मौजूद हेलिक्स ब्रिज। यह रात और दिन दोनों ही वक्त खूबसूरत दिखता है। रात के वक्त इसमें ब्लू लाइट चमकती है। यहां काफी अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं और फोटो खिंचवाते हैं।
दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है वेनिस, जहां हर कपल्स पहुंचना चाहता है। वेनिस एक ऐसा शहर है जिसकी कल्पना बिना पुल के की ही नहीं जा सकती। यह शहर पानी पर बना हुआ है। लेकिन यहां आने पर आप रियाल्टो ब्रिज की खूबसूरती देखे बिना नहीं रह सकते हैं।
टॉवर ब्रिज, लंदन
थेम्स नदी के ऊपर बना टॉवर ब्रिज बहुत ही लंबा और खूबसूरत है। इसका निर्माण 1886 में शुरू हुआ और 1894 में पूरा हुआ। इसके अलावा जापान में बना अकाशी कैक्यो ब्रिज 1991 मीटर लंबा है। यह दुनिया का चौथा सबसे लंबा पुल कहा जाता है।
गोल्डेन गेट ब्रिज, सैन फ्रांसिस्को, यूएसए
अमेरिका में ही स्थित यह ब्रिज साल 1937 में बनाया गया था तभी से इसे सैन फ्रांसिस्को के सिंबल के तौर पर जाना जाता है। गोल्डेन गेट ब्रिज को बनाने में तब करोड़ों खर्च हुए थे। दुनियाभर के फोटोग्राफर इस ब्रिज की फोटो खिंचने पहुंचते हैं।