फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ घूमने का है प्लान तो इन डेस्टिनेशन पर जाइए, जहां मौज-मस्ती के साथ होगा अध्यात्म का अनुभव

Thu, 16 May 2019 04:51 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 16 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
top 4 best gurudwara in india

अभी आप वेकेशन का प्लान बना रहे है और पहाड़ों पर घूमना चाहते हैं तो हम आपके लिए ढेर सारे बेहतरीन डेस्टिनेशन ढूंढ कर लाए हैं। जहां आप मौज-मस्ती के साथ अध्यात्म की भी सैर कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के खूबसूरत गुरुद्वारों के बारे में जहां के नजारों के साथ-साथ खूबसूरत वास्तुकला और बहुत ही स्वादिष्ट लंगर का अनोखा संगम है।

top 4 best gurudwara in india
- फोटो : File Photo

गुरुद्वारा पत्थर साहिब
लेह के लद्दाख और जांस्कर पर्वतमाला में स्थित इस गुरुद्वारे की देखभाल यहां पर तैनात भारतीय सेना के कर्मचारी करते हैं। यह गुरुद्वारा गुरु नानकजी की याद में बनाया गया है। यहां आपको शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव होगा। इस गुरुद्वारे के आसपास से कई सारे ट्रेक शुरू होते हैं। अगर आप चाहें तो खाना बनाने या परोसने की सेवा भी कर सकते हैं।

top 4 best gurudwara in india

गुरुद्वारा पौंटा साहिब
यमुना नदी के किनारे स्थित यह गुरुद्वारा सिखों के लिए दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की याद में निर्मित यह महत्वपूर्ण ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह चार साल यहां रुके थे। एक पौराणिक कथा के अनुसार, गुरु ने पौंटा साहिब में रहने का फैसला किया क्योंकि वे जिस घोड़े की सवारी कर रहे थे वह अपने आप यहां पर रुक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 4 best gurudwara in india

तख्त श्री केशगढ़ साहिब
शिवालिक पर्वत के किनारे मौजूद तख्त श्री केशगढ़ साहिब स्थित है। यह वह जगह है जहां अंतिम दो सिख गुरु रुके थे और जहां गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के सबसे पवित्र माने जाने वाले पांच स्थानों में से एक है और पांच अहम तख्तों में से एक भी है। यह गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, पंजाब के शहर के केंद्र में स्थित है।

विज्ञापन
top 4 best gurudwara in india

श्री हेमकुंड साहिब
चारों तरफ बर्फीले पहाड़ों से घिर हुआ ये गुरुद्वारा आपके मन को अलग शांति देगा। यह जगह हिमालय में लगभग 4650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऋषिकेश से लगभग 275 किलोमीटर की दूरी पर है। गुरुद्वाराे के पास एक झील भी मौजूद है। यह गुरुद्वारा तिब्बत और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के चमोली जिला में स्थित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed